'मैंने दीपिका के साथ सुहागरात पर बनाए संबंध, I was very on', रणवीर सिंह ने बताई पहली रात की पूरी बात

'मैंने दीपिका के साथ 'सुहागरात' पर बनाए संबंध, I was very on', रणवीर सिंह ने बताई पहली रात की पूरी बात

मुंबई, 08 जुलाई: कॉफी विद करण के सीजन-7 के पहले एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट आए। एपिसोड में रणवीर सिंह अपने चुटीले, बेबाक अंदाज में दिखे। वहीं आलिया भी रणबीर कपूर से शादी के बाद पहली बार किसी शो में दिखाई दी हैं। कोरोना महामारी के बाद करण जौहर अपना हिट शो ''कॉफी विद करण'' लेकर एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। शो में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ सेक्स लाइफ के बारे में कई बात करते हुए दिखाई दिए। रणवीर ने यहां अपनी सुहागरात के बारे में भी बात की। उन्होंने अपने प्राइवेट लाइफ को लेकर कई सारी बातें बताई।

'मैंने 'सुहागरात' पर किया था सेक्स...'

'मैंने 'सुहागरात' पर किया था सेक्स...'

शो के पहले ही एपिसोड में रणवीर सिंह का आना अपने आप में मजेदार था क्योंकि रणवीर अपने हंसमुख अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वो किसी भी बात को बोलने से पहले हिचकिचाते नहीं हैं। उनका यही रूप शो में भी देखने को मिला। शो में रणवीर ने अपनी सेक्‍स लाइफ के बारे में कई खुलासे किए। एक विशेष रूप से खुलासा करने वाले बिंगो गेम के दौरान, रणवीर ने कबूल किया कि उन्होंने अपनी सुहागरात पर सेक्स किया था।'

'वैनिटी वैन में दीपिका के साथ इंटीमेट हुए रणवीर...'

'वैनिटी वैन में दीपिका के साथ इंटीमेट हुए रणवीर...'

जब करण जौहर ने पूछा कि क्या वह शादी की सभी रस्मों के बाद थक नहीं थे, क्या वह अपनी सुहागरात पर इंटीमेट हुए थे, तो रणवीर ने कहा, मैं बिल्कुल नहीं थका था। मैं बहुत बिजी था और मैं बहुत चार्जअप और ऑन फील कर रहा था। रणवीर ने कहा, 'मैंने सुहागरात अपनी वैनिटी वैन में जल्दी-जल्दी में किया था। वहां हमने अलग-अलग मूमेंट के लिए अलग-अलग गानों के प्लेलिस्ट भी तैयार रखे थे।'

आलिया ने कहा- मैंने सुहागरात पर कुछ भी नहीं किया...

आलिया ने कहा- मैंने सुहागरात पर कुछ भी नहीं किया...

बाद में एपिसोड में, आलिया ने कहा कि उनका मामला रणवीर से बिल्कुल उल्टा था। आलिया भट्ट ने कहा कि सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं होती है। आलिया ने कहा कि वो अपने सुहागरात पर सो गई थीं। आलिया बोलीं, ''सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं होती है, आप थके होते हो, मैं तो सो गई थी।''

इस बात से हुई शो की शुरुआत?

इस बात से हुई शो की शुरुआत?

इस शो की शुरुआत इस बात के साथ की गई थी कि टीवी पर फिल्म उद्योग को कैसे बदनाम किया जाता है। करण ने कहा, 'हमें दो सालों तक कालकोठरी में रखा गया था। यहां तक ​​कि मैंने बहुत कुछ किया और यह आसान समय नहीं था। कॉफी विद करण का जिक्र आते ही लोग इसका मजाक बनाने लगते हैं। और एक समय तो मुझे भी लगा था कि मैं इस शो के साथ कभी वापस नहीं आऊंगा।' करण की बातों पर रणवीर सिंह ने रिएक्ट किया और उन्हें टोकते हुए कहा, यह सब 'अनुचित और निराधार' बातें हैं।

रणवीर ने इन हीरो की नकल भी की

रणवीर ने इन हीरो की नकल भी की

एपिसोड के दौरान रणवीर ने ऋतिक रोशन, धर्मेंद्र, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन और आमिर खान जैसे लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेताओं की भी पूरी तरह से नकल की। ये देखकर आलिया और करण जौहर दोनों हैरान थे। रणवीर ने रैपिड फायर राउंड के लिए हैम्पर भी जीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+