कौन हैं ओरी जो सेलिब्रिटीज के साथ जमकर देते हैं पोज? अनन्या पांडे और सारा अली खान ने किया खुलासा
Koffee With Karan 8: फिल्म निर्माता करण जौहर एक बार फिर अपने फेमस शो कॉफी विद करण के साथ वापस आ गए। इस शो के पहले एपिसोड में पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कई दिलचस्प राज खोले थे। इसके बाद दूसरे एपिसोड में बॉबी और सनी देओस नजर आए। अब तीसरे एपिसोड में सारा अली खान और अनन्या पांडे ने कई बड़े खुलासे किए।
सोशल मीडिया सेंसेशन और हर सेलिब्रिटी के साथ सेल्फी शेयर कर ओरहान उर्फ ओरी इन दिनों काफी लाइमलाइट बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई उनके बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड है। लोग उनका नाम सर्च कर जानना चाह रहे हैं कि आखिर ओरी कौन हैं और वह क्या करते हैं। अब इस बारे में कॉफी विद करण शो में सारा अली खान और अनन्या पांडे ने इस बारे में चर्चा की।

करण जौहर ने तीसरे एपिसोड में अनन्या पांडे और सारा अली खान से पूछा हर कोई जानना चाहता है कि वह कौन है और क्या करते हैं? इस पर सारा ने जवाब देते हुए कहा कि, 'वह काफी वर्सटाइल हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा है। वह बहुत ही खुशमिजाज इंसान हैं और कई चीजों में माहिर भी हैं।
वहीं अनन्या पांडे ने ओरी की तारीफ करते हुए कहा कि, वह अपने हर पोस्ट में शानदार कैप्शन लिखते हैं और मैं भी कैप्शन के लिए उनसे मदद मांगती हूं। मुझे नहीं मालूम कि वह क्या करते हैं लेकिन अपने पर काम करते हैं। बता दें कि, ओरी का अंबानी परिवार से गहरा संबंध है वह उनकी कंपनी रिलायंस में बतौर मैनेजर हैं। इसके अलावा वह अक्सर बॉलीवुड के इवेंट्स में भी अक्सर नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications