कियारा आडवाणी को शादी के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कब किया था प्रपोज? एक्ट्रेस ने खोला राज

Koffee With Karan 8: करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण हर सीजन फैंस अपने फैंस के लिए सेलेब्स की नई गॉसिप्स लेकर आता है। इस बार भी शो के नए सीजन में करण ने सेलेब्स के कई बड़े राज खोले। अब कॉफी विद करण 8 के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। जिसमें विक्की कौशल और कियारा आडवाणी साथ में नजर आए।

कॉफी विद करण में पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन नजर आए थे। वहीं अब सिद्धार्थ की पत्नी कियारा आडवाणी भी शो का हिस्सा बनीं। उनके साथ विक्की कौशल भी अपनी फिल्म सैम बहादुर का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान करण जौहर ने कियारा और विक्की से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सवाल किए।

Kiara Advani

करण जौहर के सामने कियारा आडवाणी ने अपनी शादी के बाद पहली बार खुलासा किया कि उनको सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पहली बार कब और कहां प्रपोज किया था। कियारा ने बताया कि सिद्धार्थ ने उन्हें रोम में प्रपोज किया था उस वक्त दोनों साथ में टाइम स्पेंड करने के लिए वहां गए थे।

कियारा आडवाणी ने आगे बताया कि ये जब सिद्धार्थ कॉफी विद करण के 7वें सीजन का विक्की कौशल के साथ हिस्सा बनने वाले थे तभी उससे पहले ही उन्होंने प्रपोज कर दिया था। ये सुनकर विक्की कौशल और करण जौहर हैरान रह जाते हैं। वहीं विक्की कौशल ने भी कहा कि कियारा काफी अच्छा गेम खेलती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ से जुड़े कई खुलासे किए।

विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इन दिनों वह अपनी फिल्म सैम बहादुर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म सैम बहादुर ने महज तीन दिनों में 25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। फिल्म भले ही धीमी गति से कमाई कर रही है लेकिन इसके बावजूद लोग सोशल मीडिया पर विक्की कौशल की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+