आदित्य रॉय कपूर संग रिलेशनशिप को अनन्या पांडे ने किया कंफर्म! एक्ट्रेस बोलीं- 'कुछ चीजें प्राइवेट और स्पेशल..'
Koffee With Karan 8: करण जौहर का मोस्ट पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण 8 इन दिनों काफी चर्चा में है। शो के तीसरे एपिसोड में अनन्या पांडे और सारा अली खान पहुंचे। इस दौरान करण जौहर ने उनसे पर्सनल लाइफ को लेकर कई तीखे सवाल किए।
कॉफी विद करण में अनन्या पांडे और सारा अली खान ने कई सवालों के जवाब दिए। इस बीच करण ने अनन्या से आदित्य रॉय कपूर को डेट करने पर सवाल किया। हालांकि शुरू में एक्ट्रेस ने इन सवालों से बचने की कोशिश की लेकिन वह नाकामयाब रहीं।

करण जौहर ने अनन्या से सवाल किया कि, 'अपने रिश्ते से मुकरना, यह कुछ पिछले सीजन जैसा नहीं है?' एक्ट्रेस ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'खैर मैं नहीं मानती कि ये आखिरी सीजन है बल्कि ये हमेशा रहेगा। मैं ये नहीं कहती कि आपको रिलेशनशिप में मुकर जाना चाहिए या फिर उसे स्वीकार करना चाहिए। बस आपको वही चीज करनी चाहिए जो आपको सही लगे। लाइफ में कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिसे प्राइवेट रखना चाहिए और उन्हें ऐसे ही रहने देना चाहिए।'
इसके बाद करण जौहर यहीं नहीं रूके उन्होंने बातों ही बातों में अनन्या पांडे से पूछा कि क्या आदित्य रॉय कपूर के साथ फ्रेंड जोन में हैं या फिर उससे भी ज्यादा? इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। तभी करण अनन्या को कहते हैं 'प्यार ही दोस्ती है'। ये सुनते ही अनन्या ब्लश करने लगती हैं। इसके बाद अनन्या कहती हैं कि, 'नहीं हम दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं।'
बता दें कि, आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अफवाहें उड़ रही हैं। इसके अलावा दोनों कई बार साथ में वेकेशन पर भी जा चुके हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। हालांकि उन्होंने अब तक अपनी एकसाथ कोई तस्वीर शेयर नहीं की। दोनों ने अब तक अपने रिलेशनशिप पर मुहर नहीं लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications