जानें सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने क्यों डिलीट किया था इंस्टाग्राम अकाउंट, मैनेजर ने किया बड़ा खुलासा
Satish Kaushik Daughter: वंशिका ने अपना पुराना इंस्टाग्राम अकाउंट कर दिया था और अब नया अकाउंट ओपन कर लिया है। एक्टर के मैनेजर संतोष राय ने अब इस बारे में नया खुलासा किया है।

Satish Kaushik Daughter: दिवंगत एक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक की गत 9 मार्च को मौत हो गई थी। उसके बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक शोक में नजर आ रहे हैं। सतीश कौशिक के परिवार के ऊपर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिवंगत एक्टर की 10 साल की बेटी वंशिका कौशिक भी पिता की मौत के बाद से किस तरह के दर्द से गुजर रही इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इतनी कम उम्र में पिता का साया सिर से उठ जाना, किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। हालांकि सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक बेटी वंशिका को संभालने की पूरी कोशिश कर रही हैं। पिता की मौत के बाद वंशिका ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था। हालांकि अब उन्हंने नया अकाउंट खोल लिया है। उन्होंने ऐसा क्यों किया, इस बारे में दिवंगत एक्टर के मैनेजर ने खुलासा किया है।

वंशिका ने क्यों किया था इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट
आपको बता दें कि सतीश कौशिक की बेटी वंशिका इस समय अपनी मां शशि कौशिक के सहारे अपनी जिंदगी काट रही हैं। उन्होंने काफी छोटी उम्र में अपने पिता को खो दिया है। जब सतीश कौशिक का निधन हुआ था तो उसके बाद वंशिका ने पिता के साथ अपनी पुरानी फोटो शेयर कर इंस्टाग्राम पर अपना दर्द लोगों के साथ बांटा था। हालांकि इसके कुछ दिन बाद वंशिका का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया था। ऐसे में लोग सोच में पड़ गए थे कि आखिर वंशिका का अकाउंट डिलीट क्यों हुआ है।

मैनेजर संतोष राय ने किया खुलासा
दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक के फैंस परेशान हो गए थे। आपको बता दें कि वंशिका ने अपना पुराना इंस्टाग्राम अकाउंट कर दिया था और अब नया अकाउंट ओपन कर लिया है। एक्टर के मैनेजर संतोष राय ने अब इस बारे में नया खुलासा किया है।
वंशिका ने ओपन किया नया अकाउंट
सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष राय के मुताबिक, वंशिका कौशिक ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट सिर्फ इसलिए डिलीट कर दिया था क्योंकि वह अभी 13 साल की नहीं हुई है और ऐसे में उनका पुराना अकाउंट उनके पिता सतीश कौशिक ही संभालते थे। संतोष राय ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा- जब तक आप 13 साल के नहीं हो जाते हैं, तब तक आपको अपने अकाउंट की निगरानी के लिए एक अभिभावक की जरूरत होती है।
सतीश कौशिक के पास थी पुराने अकाउंट की डिटेल्स
संतोष राय ने आगे बताया- सतीश जी का निधन हो गया है और उसके बाद, उस अकाउंट पर कोई अभिभावक नहीं था। वंशिका एक बहुत ही जिम्मेदार बच्ची है और उसने जल्द ही इसे डिलीट कर दिया। दरअसल उस इंस्टाग्राम अकाउंट के पासवर्ड और अन्य डिटेल्स सतीश कौशिक के पास ही थे। ऐसे में समझदारी दिखाते हुए वंशिका ने उस पुराने अकाउंट को डिलीट करना ही सही समझा।
नए अकाउंट की जिम्मेदारी मां शशि कौशिक पर
संतोष राय ने आगे बताया- अब वंशिका ने एक नया इंस्टाग्राम अकाउंट ओपन कर लिया है। उस अकाउंट की जिम्मेदारी उनकी मां शशि कौशिक पर है और वही वंशिका की अभिभावक हैं। वंशिका का नया इंस्टाग्राम अकाउंट अब से उनकी मां शशि कौशिक ही हैंडल करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications