जानें प्रियंका चोपड़ा ने क्यों लिया था सरोगेसी से मां बनने का फैसला, सरोगेट मदर के बारे में कह दी ये बड़ी बात
Priyanka Chopra Jonas Surrogacy: प्रियंका चोपड़ा जोनस ने पहली बार खुलासा किया कि लोगों ने सरोगेसी से उनके मां बनने पर उन्हें कैसे ताने मारे और 'किराए पर कोख' लेने के आरोप भी लगाए थे।

Priyanka Chopra Jonas Surrogacy: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों के दिल पर राज करने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ पहला फोटोशूट करवाया है, जो सुर्खियों में छाया हुआ है। प्रियंका ने वोग मैगजीन के लिए अपनी बेटी के साथ शानदार फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि जनवरी 2022 में प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी की मदद से बेटी मालती मैरी को जन्म दिया था। एक तरफ प्रियंका चोपड़ा अपने मां बनने की खुशी का जश्न मना रही थीं, वहीं दूसरी तरफ लोग उन्हें जमकर ताने मार रहे थे। कोई उनकी सरोगेसी को लेकर सवाल उठा रहा था तो कोई कह रहा था कि मां बनने के लिए एक्ट्रेसेस क्या क्या नहीं कर सकती हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि क्यों उन्होंने मां बनने के लिए सरोगेसी की मदद ली और इसके लिए उन्हें कितना दर्द सहना पड़ा था।

सरोगेसी की मदद से मां बनी हैं प्रियंका चोपड़ा
सरोगेसी से मां बनने और लोगों के ताने सुनने का दर्द प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एक इंटरव्यू में बयां किया है। प्रियंका ने पहली बार खुलासा किया कि लोगों ने सरोगेसी से उनके मां बनने पर उन्हें कैसे ताने मारे और 'किराए पर कोख' लेने के आरोप भी लगाए। प्रियंका ने इंटरव्यू में बताया कि वह और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस किस दुख और दर्द से गुजरी हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जोनस ने जनवरी 2022 में बेटी मौरी मालती को सरोगेसी की मदद से जन्म दिया था। जन्म के बाद मालती मैरी को 100 दिन तक एनआईसीयू में रहना पड़ा था।

लोगों के तानों से परेशान हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने बताया- लोगों ने मुझे सरोगेसी से मां बनने के लिए काफी कुछ कहा था। लोगों ने कहा था कि प्रियंका तो सरोगेसी के जरिए रेडीमेड बच्चा ले आई है। इसके अलावा कुछ लोगों ने कहा था- इसने तो कोख किराए पर ली थी। प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा- जब लोग मेरे बारे में बात करते हैं तो मैं खुद को काफी मजबूत कर लेती हूं, लेकिन जब वह मेरी बेटी के बारे में बात करते हैं तो मुझे बहुत दर्द होता है।
'मैं अपनी बेटी को लेकर प्रोटेक्टिव हूं'
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा- लोगों ने मेरी बेटी को भी इससे बाहर नहीं रखा। जब डॉक्टर उसकी नसें ढूंढने की कोशिश कर रहे थे तो मैंने उसके नन्हे हाथ पकड़े हुए थे। मैं जानती हूं कि तब मुझे कैसा महसूस हो रहा था। इसलिए मैं नहीं चाहती कि वह किसी भी तरह की गॉसिप का हिस्सा बने। प्रियंका ने कहा- मैं अपनी जिंदगी के इस चैप्टर और बेटी को लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव हूं। यह सिर्फ मेरी ही नहीं बल्कि उसकी लाइफ भी है।
'मुझे कुछ शारीरिक समस्या थी'
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ साल 2018 में शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बताया कि आखिर उन्होंने मां बनने के लिए सरोगेसी की ही क्यों मदद ली। उन्होंने कहा- मुझे कुछ मेडिकल कॉम्लिकेशंस थीं। यह बहुत जरूरी स्टेप था। मैं खुद को बहुत खुशनसीब समझती हूं कि मैं ऐसी स्थिति में थी कि ऐसा कर पाई। प्रियंका चोपड़ा जोनस ने आगे कहा- हमारी सरोगेट मदर बहुत ही दयालु, प्यारी और काफी फनी भी थीं। उन्होंने हमारे इस अनमोल तोहफे की 6 महीने तक खूब देखभाल की। मैं इसके लिए उनकी शुक्रगुजार रहूंगी।

मालती मैरी एक प्री मैच्यॉर बेबी थी
प्रियंका चोपड़ा ने कहा- जब मालती मैरी बाहर आई तो मैं ऑपरेटिंग रूम में थी। वह बहुत छोटी थी, मेरे हाथ से भी छोटी थी। प्रियंका ने बताया- मालती मैरी डिलीवरी की तय तारीख से काफी पहले ही पैदा हो गई थी। यही कारण है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को बेटी मालती को घर ले जाने से पहले कुछ समय अस्पताल में ही बिताना पड़ा था। प्रियंका ने उस समय को याद करते हुए कहा- उस समय मैंने अपना हर एक दिन अपने पति के सीने लेटकर बिताया। उस समय हम दोनों अस्पताल में एक दूसरे के साथ ही नजर आते थे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications