Satish Kaushik Wife: जानें कौन हैं सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक, बॉलीवुड में करती हैं ये काम
Satish Kaushik Passed Away: होली के मौके पर सतीश कौशिक गुरुग्राम में अपने किसी खास दोस्त से मिलने जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। इसके बाद उनके निधन की खबर सबके सामने आई।

Satish Kaushik Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक का गत बुधवार को निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद से पूरी इंडस्ट्री सदमें में नजर आ रही है। आपको बता दें कि 66 वर्ष की उम्र में सतीश कौशिक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। होली के दिन गुरुग्राम में उनका निधन हो गया। उनके दोस्त और को एक्टर अनुपम खेर ने सोसल मीडिया पर उनके निधन की खबर की पुष्टि की थी। जानकारी के अनुसार सतीश कौशिक को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। वह होली के मौके पर गुरुग्राम में अपने किसी खास दोस्त से मिलने जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी। उन्होंने अपने ड्राइवर से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने के लिए कहा। ड्राइवर ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। सतीश कौशिक अपने पीछे अपनी पत्नी शशि कौशिक और अपनी एक बेटी को को छोड़ गए हैं। इस वक्त शशि कौशिक सदमे में हैं और अपने परिवार को संभालने की कोशिश कर रही हैं। आपको बता दें कि सतीश कौशिक की पत्नी शशि उनकी तरह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। आइए जानते हैं कौन हैं शशि कौशिक की पत्नी।

सतीश कौशिक के निधन से लोग हैरान
दिवंगत एक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक का शव आज पोस्टमॉर्टम के लिए गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल से दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लाया गया है। पोस्टमॉर्टम खत्म होने के बाद आज दोपहर उनके पार्थिव शरीर को मुंबई में उनके घर ले जाया जाएगा। वहीं एक्टर की पत्नी शशि कौशिक और उनकी बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आपको बता दें कि शशि और सतीश कौशिक की शादी साल 1985 में हुई थी।
पत्नी शशि कौशिक हैं बॉलीवुड की प्रोड्यूसर
सतीश कौशिक के साथ साथ उनकी पत्नी शशि कौशिक भी बॉलीवुड की प्रोड्यूसर हैं। शशि कौशिक ने एक फिल्म 'छोरियां छोरों से कम नहीं होती' प्रोड्यूस की थी जिसमें सतीश कौशिक भी अहम भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा शशि कौशिक पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'कागज' की को-प्रोड्यूसर भी रह चुकी हैं। हालांकि वह अपने पति सतीश कौशिक की तरह ज्यादा पॉपुलर नहीं हैं।
शादी के 9 साल बाद हुआ था बेटा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के करीब 9 साल बाद यानी 1994 में सतीश और शशि के बेटे शानू कौशिक का जन्म हुआ था। केवल 2 साल की उम्र में ही बेटे की मौत हो गई थी। इतने छोटे बेटे की मौत से परिवार में दुखों के बादल छा गए थे। सतीश कौशिक और उनके पत्नी शशि काफी परेशान हो गए थे। मां शशि तो बेटे की मौत को लेकर गम में डूब गई थीं। हालांकि पिता सतीश कौशिक ने खुद को संभाला और दोबारा काम में बिजी हो गए। जानकारी के अनुसार बेटे की मौत के करीब 16 साल बाद घर में एक प्यारी सी बेटी का आगमन हआ। सरोगेसी से शशि और सतीश बेटी वंशिका के पैरेंट्स बने थे।

सतीश ने नीना गुप्ता को किया था प्रपोज
आपको बता दें कि नीना गुप्ता सतीश कौशिक की काफी अच्छी दोस्त रही हैं। उस समय नीना गुप्ता क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के प्यार में गोते लगा रही थीं और बिना शादी के ही मां बनने वाली थीं। नीना गुप्ता ने मसाबा को जन्म देने का फैसला कर लिया था। इस कठिन समय में सतीश कौशिक अपनी दोस्त नीना गुप्ता के साथ खड़े थे। सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता को प्रपोज किया था और उनसे कहा था कि वह शादी करने के लिए तैयार हैं। वह मसाबा को अपनाने के लिए भी तैयार हैं।
नीना गुप्ता के लिए पत्नी ने कही थी ऐसी बात
सतीश कौशिक से शादी का प्रपोजल मिलने के बाद भी नीना गुप्ता ने उनसे शआदी नहीं की। हालांकि दोनों के बीच दोस्ती वाली बॉन्डिंग हमेशा हनी रही। सतीश कौशिक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि नीना गुप्ता को शादी का प्रपोजल देने वाली बात उन्होंने अपनी पत्नी शशि को बताई थी। सतीश कौशिक ने कहा था- मेरी वाइफ शशि मेरे और नीना के इक्वेशन के बारे में अच्छे से जानती थी। नीना मेरे घर पर आती है। वहीं शशि हमारी दोस्ती को समझती भी है और उसका सम्मान भी करती है। वह एक अच्छी पत्नी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications