करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के दुबई वाले फ्लैट की कीमत जान उड़ जाएंगे होश, बालकनी में लगाई ये चीज

Tejasswi Prakash Flat In Dubai: कुछ समय पहले ही एक्टर करण कुंद्रा और उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश ने दुबई में बहुत ही आलीशान फ्लैट खरीदा है। इस फ्लैट की कीमत जान आपके दिल की धड़कन थम सकती है।

karan kundrra

Tejasswi Prakash Flat In Dubai: कुछ समय पहले ही बिग बॉस 15 की विनर टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ मिलकर दुबई में अपना ड्रीम घर खरीदा है। दोनों अपने इस आलीशान घर के लेकर बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर ये बताया था कि दुबई के इस लग्जीरियस घर को लेकर दोनों बहुत ही खुश हैं और क्वलिटी टाइम स्पेंड करने के लिए वह इस घर पर आया करेंगे। उन्होंने बताया था कि ये घर फुल फर्निश्ड है और यहां आने के लिए उन्हें कुछ भी सामान लाने की जरूरत नहीं है। अब जाकर दोनों ने अपने इस दुबई वाले लग्जरी घर की कीमत लोगों के सामने रिवील की है जिसे सुन लोग हैरान हो गए हैं।

दुबई में खरीदा 2 करोड़ रुपए का फ्लैट

दुबई में खरीदा 2 करोड़ रुपए का फ्लैट

आपको बता दें कि तेजस्वी प्रकाश और उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा ने इस घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और अपने फैंस को अपने दुबई वाले घर के अंदर की झलकियां दिखाई हैं। खबर है कि दुबई शहर के बीचोंबीच बसे इस घर की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करण और तेजस्वी दोनों ने 2-2 करोड़ के अलग दो फ्लैट लिए हैं, जो कि 1 बीएचके है। इस 1 बीएचके फ्लैट को काफी आर्टिस्टिक तरीके से सजाया गया है, जिसका लुक कंटेम्प्ररी रखा गया है।

बालकनी में प्राइवेट स्विमिंग पूल मौजूद

दुबई के इस फ्लैट में डिजाइनर लाइट्स लगाई हैं और बालकनी में प्राइवेट स्विमिंग पूल भी मौजूद है। विलेज सर्कल में मौजूद इस सोसाइटी में 39 फ्लोर टावर्स हैं जिसमें स्टूडियो अपार्टमेंट्स, 1 बीएचके, 2 बीएचके, 3 बीएचके, ड्यूप्लेक्स और पेंटहाउस भी मौजूद है। करण और तेजस्वी ने अलग अलग 1 बीएचके फ्लैट खरीदा है।

करण कुंद्रा ने शेयर किया था वीडियो

पिछले हफ्ते ही एक्टर करण कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उनके साथ रियल एस्टेट बिजनेसमैन रिजान भी नजर आए थे। इस वीडियों में रिजान अपने दोस्त करण कुंद्रा और उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश को 20 प्रतिशत डाउन पेमेंट और 80 महीनों के लिए 1 परसेंट ईएमआई पर घर ऑफर करते दिखाई दिए थे।

कपल को मिला गोल्डन वीजा

कपल को मिला गोल्डन वीजा

इसके अलावा रिजान ने उन्हें एक और ऑफर दिया था। उन्होंने कहा कि अगर कपल एक-एक फ्लैट खरीदते हैं तो वह उन्हें गोल्डन वीजा भी दिलवा सकते हैं। करण और तेजस्वी इस पर तुरंत तैयार हो जाते हैं और दोनों अलग अलग एक एक फ्लैट खरीदते हैं।

लिप लॉक का वीडियो हुआ था लीक

आपको बता दें कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो लीक हो गया था। इस वीडियो में करण और तेजस्वी एक दूसरे को लिप लॉक करते दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो में देखा जा सकता था कि करण और तेजस्वी एक पार्टी में मौजूद थे जहां दोनों लिप लॉक कर रहे थे। इस वीडियो को उनके किसी दोस्त ने रिकॉर्ड किया था।

'बिग बॉस 15' में साथ आए थे नजर

जानकारी के अनुसार करण और तेजस्वी दोनों 'बिग बॉस 15' में साथ नजर आए थे और यहीं से उनके बीच नजदीकियां भी बढ़ी थीं। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद भी दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ ही नजर आते हैं। दोनों की बॉन्डिंग अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। खबर है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+