kk की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसे देख फैंस हो रहे इमोशनल,देखें Photos और Video
kk की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसे देख फैंस हो रहे इमोशनल,देखें Photos और Video
मुंबई, 01 जून: सिंगर केके के निधन की खबर से बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री स्तब्ध है। पल याद आएंगे वो पल.... गाने के सिंगर केके कोलकाता के गुरुदास कॉलेज में मंगलवार की रात स्टेज परफार्मेंस दे रहे थे, जिसके बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और कोलकाता के सीएमआरआई अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। सिंगर केके की उम्र महज 53 साल थी उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। मशहूर सिंगर की मौत के बाद उनका इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानिए आखिर आखिरी पोस्ट केके की क्या थी और उन्होंने क्या लिखा था?

इंस्टाग्राम पर केके की आखिरी पोस्ट
इंस्टाग्राम पर केके ने अपनी आखिरी पोस्ट में मंच पर परफॉर्म करते हुए अपनी फोटो शेयर की थी। ये फोटो उनकी मृत्यु से कुछ समय पहले की है। केके जब लाइव थे तब उनकी परफार्मेंस की तस्वीरें उनके आधिकारिक हैंडल पर चली गईं। उन्होंने लिखा आज रात नज़रूल मंच पर थिरकते हुए टमटम। विवेकानंद कॉलेज !! आप सभी को प्यार #KKLive #KKTeam।
सिंगर केके और कंगना रनौत की सफलता का है एक ही कनेक्शन, जानिए क्या ?

ये उसी स्टेज की फोटो है जहां गाने के बाद केके की हुई मौत
केके ने संगीत कार्यक्रम में अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं; स्थान टैग नज़रूल मंच सभागार है, जो कोलकाता में उनका म्युजिक कॉनसर्ट हुआ था। फोटो क्रेडिट केके के मैनेजर शुभम भट्ट को दी गई है। केके और उनके फैंस को क्या पता था कि जिस स्टेज से वो इंस्टा लाइव पर फोटो शेयर कर रहे उसी स्टेज पर गाना गाने के बाद उनकी मौत हो जाएगी।

केके ने कोलकाता पहुंचते ही शेयर की थी ये फोटो
वहीं कोलकाता के लिए रवाना होने से पहले, केके ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बैंड के सदस्यों के साथ एक ग्रुप सेल्फी शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था "एनरूट कोलकाता सेल्फी! #KKLive #KKTeam"।

केके के दोस्ती पर गाए ये गाने हमेशा रहेंगे अमर
केके, पूरा नाम कृष्णकुमार कुनाथ था उन्होंने हिंदी ही नहीं कई भाषााओं में कई हिट गाने गाए हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी और कन्नड़ सहित हिंदी के अलावा कई भाषाओं में भी गाया। कई सुरीले गानों के पीछे केके की आवाज है, उनमें से पल याद आएंगे वो पल...और यारों दोस्ती... हमेशा पसंद किए जाते रहे हैं और केके जाने के बाद भी वो पॉपुलर रहेंगे। ये गाना आमतौर पर स्कूल और कॉलेज के फेवरेल प्रोग्राम में बजाए जाते हैं। हम दिल दे चुके सनम का तड़प तड़प के.... केके के पसंदीदा बॉलीवुड गानों में से एक है।
कोलकाता हवाई अड्डे पर बंदूक की सलामी दी जाएगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य राजनेताओं ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की। संगीत बिरादरी ने संदेश शेयर कर दुख जताया। साथ ही अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह और अनन्या पांडे समेत अन्य फिल्मी हस्तियों ने केके के अचानक जाने को बड़ा सदमा करार दिया है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि राज्य सरकार दिवंगत गायक को सम्मानित करने के लिए कोलकाता हवाई अड्डे पर बंदूक की सलामी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications