सलमान खान के लिए ही है KK का पहला और आखिरी गाना, जानें क्या है बात

केके ने अपना पहला बॉलीवुड गाना सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए गाया था, वहीं उनका आखिरी गाना भी सलमान खान के लिए ही होगा।

मुंबई, 2 जूनः बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर्स में शुमार केके ने अचानक ही दुनिया को अलविदा कह दिया। गत मंगलवार को कोलकाता के नजरूल मंच पर चल रहे लाइव कंसर्ट को खतम् करने के बाद अचानक ही उन्हें सीने में दर्द होने लगा। उनकी तबीयत बिगड़ती देख उन्हें कोलकाता के सीएमआरआई अस्पताल ले जया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केके की मौत से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सब स्तब्ध हैं। सभी केके को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आज दोपहर को केके का अंतिम संस्कार किया जाएगा। केके के आखिरी कंसर्ट के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और फैन्स उनके गानों के साथ अपनी यादें शेयर कर रहे हैं। आपको बता दें कि केके ने अपना पहला बॉलीवुड गाना सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए गाया था, वहीं उनका आखिरी गाना भी सलमान खान के लिए ही होगा।

Recommended Video

    Singer KK Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए Singer KK | kk last farewell | वनइंडिया हिंदी | #News
    kk

    सलमान और केके का कनेक्शन
    दरअसल फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने केके के आखिरी गाने के बारे में लोगों को बताया है। उमैर ने अपने ट्वीट में लिखा है- क्या इत्तेफाक है, केके का पहला गाना सलमान खान की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के लिए था और आखिरी गाना भी सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के लिए होगा। आपको बता दें कि केके ने साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'तड़प- तड़प के इस दिल से' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये गाना सलमान खान और ऐश्वर्या पर फिल्माया गया था। वहीं अब उमैर के ट्वीट के मुताबिक केके का सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' में भी एक गाना होगा। वह कोलकाता में प्रोग्राम के लिए आने से पहले ही सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के लिए एक गाना रिकॉर्ड कर चुके थे।

    केके की हार्ट अटैक से मौत
    पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण कोलकाता के 'नजरूल मंच' में मंगलवार को केके का एक लाइव कंसर्ट आयोजित किया गया था। वहां करीब एक घंटे तक प्रोग्राम करने के बाद जब केके अपने होटल लौटे, तो वह असहज महसूस कर रहे थे और अचानक ही रूम में बेहोश हो गए। गायक को दक्षिण कोलकाता के सीएमआरआई अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 10 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत दिल की धड़कने रुकने के कारण हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी इसी बात का पता चला है।

    केके ने 200 से अधिक गाए गाने
    केके का जन्म केरल के त्रिशूर में हुआ था। अपने सिंगिंग करियर में केके ने सिर्फ हिंदी में ही 200 से अधिक गाने गाए हैं बल्कि उन्होंने तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, मराठी, बंगाली और गुजराती में भी कई गाने गाए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कई विज्ञापनों के जिंगल को भी अपनी आवाज दी है। केके अपनी सुरीली आवाज और रोमांटिक अंदाज के लिए जाने जाते थे। 90 के दशक में 'यारो' गाने से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। अपने करियर में उन्होंने कई बेहतरीन गानों को अपनी आवाज दी, जिनमें तड़प-तड़प (हम दिल दे चुके सनम), कोई कहे कहता रहे (दिल चाहता है), ओ हमदम सुनियो रे (साथिया), ओ जाना (तेरे नाम), चले जैसे हवाएं (मैं हूं ना), आशाएं (इकबाल) जैसे कई शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+