Kirti Kulhari ने बॉलीवुड में फीस भेदभाव पर कहा- कई प्रोजेक्ट में मुझे मेल एक्टर्स से ज्यादा पैसे मिले

नई दिल्‍ली, 24 सितंबर। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कीर्ति कुल्हारी को पिंक, मिशन मंगल, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और अन्य जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। वह एक दबंग वूमेन हैं जो अपने मन की बात कहने में विश्वास करती हैं। अक्‍सर शिकायत आती है कि फिल्‍मों में फीमेल एक्‍टर की तुलना में मेल एक्‍टर को अधिक फीस के तौर पर भुगतान किया जाता है लेकिन हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान, अभिनेत्री कीर्ति कुल्हरी ने इससे अलग बात बोली।

kirti

बॉलीवुड में वेतन असमानता पर कीर्ति कुल्हारी पर बोली ये बात
कीर्ति कुल्हारी अक्सर फिल्मों और वेब सीरीज से जुड़े विषयों पर अंतर्दृष्टि साझा करती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक पैनल चर्चा के दौरान बॉलीवुड में वेतन असमानता के बारे में बात की। कीर्ति ने साझा किया कि उनका मानना ​​​​है कि वह जिन प्रोजेक्‍ट को वो लीड करती हैं, उनमें अपने पुरुष एक्‍टर की तुलना में अधिक कमाती हैं। उन्हें ज्यादाकर प्रोजेक्ट्स में मेल एक्टर्स के मुकाबले ज्यादा भुगतान किया गया है। जबकि कई फिल्‍मों उन्‍होंने लीड भूमिका निभाई।

मुझे मेल एक्टर्स से ज्यादा फीस दी जा रही हैं

कीर्ति कुल्हारी ने कहा "मेरी राय में मुझे पक्का लगता है कि जिन प्रोजक्ट का मैं हिस्सा हूं और जिन प्रोजेक्ट में मैं लीड कर रही हूं उसमें मुझे मेल एक्टर्स से ज्यादा फीस दी जा रही हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि, "मैं इस बारे में नंबर तो नहीं बता सकती लेकिन मैं सामान्‍य तौर पर मानती हूं कि जिसमें मैं लीड कर रही हूं उसमें मुझे ज्यादा फीस दी गई। इस समारोह में कीर्ति के साथ सयानी गुप्ता, रसिका दुग्गल और जयदीप अहलावत भी मौजूद थे।

कीर्ति कुल्हारी ने पति साहिल से हो चुकी हैं अलग
1 अप्रैल को, कीर्ति कुल्हारी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर घोषणा की कि उन्होंने और उनके पति साहिल सहगल ने पारस्परिक रूप से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि अलगाव कागज पर नहीं जिंदगी में होता है। उन्‍होंने लिखा था "सभी को यह बताने के लिए एक सरल नोट कि मेरे पति साहिल सहगल और मैंने अलग होने का फैसला किया है। कागज पर नहीं, जीवन में। एक निर्णय जो शायद 'किसी के साथ रहने' के निर्णय से कठिन है, क्योंकि एक साथ आने का जश्न हर उस व्यक्ति द्वारा मनाया जाता है जिसे आप प्यार करते हैं और जिसकी आप परवाह करते हैं,। कीर्ति कुल्हारी को आखिरी बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शादीस्थान और नेटफ्लिक्स पर द गर्ल ऑन द ट्रेन में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+