Cannes में फेक एक्सेंट की वजह से ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब, कहा- 'वो लड़की जो...'

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया। उनके अलग-अलग लुक्स की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। हालांकि कुछ फैंस को उनका लुक कुछ खास पसंद नहीं आया। वहीं अपने फेक एक्सेंट की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कान्स में मीडिया से अंग्रेजी में बातचीत कर रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस अपने फेक एक्सेंट की वजह से लगातार ट्रोल हो रही हैं। फैंस का कहना है कि इससे अच्छा वह हिंदी में बात कर लेतीं। ऐसे में अब कियारा ट्रोल करने वालों को इसका करारा जवाब दिया है।

Kiara Advani

कियारा आडवाणी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'वो लड़की बनों जो दूसरी लड़की का सपोर्ट करती है, किसी अजनबी को बताती है कि उसके बाल अमेजिंग दिखते हैं और अन्य महिलाओं को खुद पर और अपने सपनों पर विश्वास करने के लिए प्रोत्साहित करती है।' कियारा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान कियारा आडवाणी अपना अनुभव साझा कर रही थीं। उन्होंने अंग्रेजी में बात करते हुए बताया कि पहला कान्स फिल्म फेस्टिवल कैसा रहा। लेकिन जो उनका बात करने का एक्सेंट था उसकी वजह से लोगों ने खूब मजाक उड़ाया। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में कुछ ऐसा नहीं लिखा लेकिन इसे ट्रोलिंग से जोड़ा जा रहा है।

वहीं कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें फिल्म सत्यप्रेम की कथा में देखा गया था। जिसमें उनके अपोजिट कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आए थे। अब वह जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म डॉन 3 में नजर आएंगी। हालांकि अभी तक फिल्म को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई। लेकिन दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+