जब उस सीन के लिए कियारा ने पार कर दी थी हद, गूगल पर ढूंढा था कैसे यूज करते हैं वाइब्रेटर
मुंबई। कियारा आडवाणी बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। फिल्म कबीर सिंह और शेरशाह में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं कियारा ने बहुत ही कम समय में अपने आपको स्थापित कर लिया है। कई फिल्मों में बेहतर एक्टिंग कर कियारा ने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। कुछ समय पहले कियारा ने नेटफ्लिक्स पर आई लस्ट स्टोरीज में काम किया था। इस फिल्म में कियारा ने मास्टरबेशन सीन देकर बवाल मचा दिया था, जो काफी चर्चा में रहा।

नेहा धूपिया के शो में किया था खुलासा
इस सीन के लिए उन्होंने बहुत तैयारी की थी। कियारा ने खुद बताया था कि वह गूगल से सीखी थीं कि वाइब्रेटर का यूज कैसे करते हैं। कियारा आडवाणी ने नेहा धूपिया के चैट शो नो फिल्टर में मास्टरबेशन सीन की तैयारी को लेकर खुलकर बात की थी।

Kiara ने बताया कि करण जौहर ने की थी मदद
उन्होंने बताया कि था कि इस सीन को करने में प्रोड्यूसर करण जौहर ने उनकी बहुत मदद की। कियारा ने कहा कि करण ने हम सभी को बताया था कि क्या करना है। हालांकि मुझे लगा कि यह बहुत दिलचस्प होगा, लेकिन मुझे सच में इस डिवाइस के बारे में कुछ नहीं पता था।

' सीन को करने में ज्यादा टेक नहीं लिया था '
इसके बारे में जानने के लिए मुझे गूगल करने की जरूरत पड़ी। इसके बाद मैंने 'अगली ट्रुथ' और कुछ फिल्में देखकर इसके बारे में जाना. इसके बाद मैंने इस सीन को अच्छी तरह से करने की कोशिश की और मैंने ज्यादा टेक नहीं लिए थे।

इंडिया टुडे के इंटरव्यू में बताया कि परिवार को कैसी लगी थी फिल्म
वहीं इंडिया टुडे को दिये गए इंटरव्यू में कियारा ने बताया था कि उनके परिवार को फिल्म कैसी लगी थी। उन्होंने कहा कि मेरी दादी मेरे साथ रहने के लिए आई थीं और उस समय ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। मैं और मेरे परिवार ने फिल्म देखी और उन्हें ये बहुत पसंद आई।

kiara ने विक्की कौशल के साथ किया था काम
हालांकि, उन्हें पहले से पता कि मैं फिल्म में मैं ये सीन करने वाली हूं। मैंने फिल्म के लिए हां करने से पहले परिवार को सबकुछ बता दिया था। बता दें कि फिल्म लस्ट स्टोरीज में कियारा ने विक्की कौशल के साथ काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications