'सिर्फ 2 घंटे सोते थे, एक बुकलेट रहती थी साथ', सुशांत को लेकर कियारा का खुलासा

नई दिल्ली, 16 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने 'भूल भुलैया 2' में विद्या बालन को रिप्लेस कर दिया। ये फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके प्रमोशन में कियारा जी-जान से जुटी हुई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में खुलकर बात की, क्योंकि वो उनके साथ 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में काम कर चुकी थीं। कियारा का दावा है कि शूटिंग के वक्त ही वो सुशांत को अच्छी तरह से जान गई थीं।

Recommended Video

    Kiara Advani को याद आए Sushant Singh Rajput, किए कई खुलासे | वनइंडिया हिंदी
    रातभर की बात

    रातभर की बात

    'द रणवीर शो पॉडकास्ट' में कियारा ने सुशांत से जुड़े कई किस्से शेयर किए। उन्होंने कहा कि वो औरंगाबाद में सुशांत के साथ शूटिंग कर रही थीं। रात को 8 बजे शूटिंग खत्म हुई और सुबह 4 बजे फ्लाइट थी। उन लोगों ने फैसला किया कि वो रातभर जगेंगे। इसी दौरान उनको सुशांत से बात करने का मौका मिला और उन्होंने अपने करियर के बारे में खुलकर बताया। उन्होंने उस किस्से के बारे में भी उन्हें बताया, जिसकी वजह से धोनी की बायोपिक उन्हें मिली थी।

    काम को लेकर काफी गंभीर

    काम को लेकर काफी गंभीर

    कियारा के मुताबिक उनकी कहानी प्रीति जिंटा के पीछे डांस करने से शुरू होती है, वो इंजीनियर थे और हमेशा किताबें पढ़ते रहते थे। उनका दिमाग भी काफी तेज था, जिस वजह से उस बातचीत के दौरान कियारा ने कहा था कि आप पर भी एक बायोपिक बननी चाहिए, क्योंकि आपका किस्सा भी दिलचस्प है। धोनी पर बनी फिल्म पर कियारा ने कहा कि वो अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहते थे। उन्होंने फिल्म की शूटिंग से पहले धोनी से बात की और हर बात को एक बुकलेट में नोट किया था। उन्होंने धोनी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में काफी रिसर्च की थी।

    सिर्फ दो घंटे सोते थे

    सिर्फ दो घंटे सोते थे

    आखिर में कियारा की एक बात ने सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा कि सुशांत सिर्फ दो घंटे के लिए सोते थे। उनका मानना था कि सिर्फ दो घंटे की ही नींद इंसानी दिमाग के लिए काफी है। वो कम सोने के बावजूद सेट पर टाइम से पहुंच जाते थे और हर चीज को बहुत ही मेहनत से करते थे।

    संदिग्ध हालत में मिला शव

    संदिग्ध हालत में मिला शव

    आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून 2020 को उनके मुंबई के घर से बरामद हुआ था। उस वक्त दावा किया गया कि सुशांत ने सुसाइड किया है, लेकिन बाद में कई दूसरी थ्योरी भी सामने आईं। इसके बाद ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया, लेकिन अभी तक इस केस का खुलासा नहीं हो पाया है। सुशांत की मौत के बाद कई आरोपों में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती जेल में बंद थीं। हालांकि अब वो छूट चुकी हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+