कियारा आडवाणी और वरुण धवन ने मुंबई मेट्रो में खाया वड़ा पाव, यूजर्स ने कह दी ऐसी बात

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फिल्म 'जुग जुग जियो' की हीरोइन कियारा आडवाणी और हीरो वरुण धवन मुंबई मेट्रो में बैठकर वड़ा पाव खाते नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 15 जूनः बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जुग जुग जियो' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 'जुग जुग जियो' आगामी 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और वरुण धवन के साथ अनिल कपूर और नीतू सिंह भी नजर आने वाली हैं। इन दिनों फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन में जुटी हुई है। बीते दिनों मुंबई में फिल्म की टीम लग्जरी कारों की सवारी छोड़ मेट्रो में सफर करती हुई नजर आई। इस दौरान फिल्म के हीरो वरुण धवन और लीड हीरोइन कियारा आडवाणी ने कुछ ऐसा किया कि लोग उनकी टांग खिंचते नजर आए। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फिल्म की हीरोइन कियारा आडवाणी और हीरो वरुण धवन मुंबई मेट्रो में बैठकर वड़ा पाव खाते नजर आ रहे हैं।

मेट्रो में खाया वड़ा पाव

सोशल मीडिया पर वरुण धवन और कियारा आडवाणी का मेट्रो में बैठकर वड़ा पाव खाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पैपराजी विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में वरुण और कियारा वड़ा पाव का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने दोनों की टांग खिंचाई शुरू कर दी है और लगातार इनकी ट्रोलिंग कर रहे हैं।

यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,- मेट्रो में खाने की इजाजत नहीं होती है लेकिन इन्हें देखो पूरी की पूरी वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रही है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- मुंबई के मेट्रो में खाना अलाउड है क्या?' इस वीडियो के सामने आने के बाद से कियारा आडवाणी और वरुण धवन को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि दोनों मेट्रो के नियमों के बारे में कुछ नहीं पता।

विवादों में जुग जुग जियो

विवादों में जुग जुग जियो

करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'जुग जुग जियो' कई वजहों के चलते लगातार विवादों में रह चुकी है। बीते दिनों एक राइटर ने करण जौहर पर इस फिल्म की स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगाया था। इसके बाद एक पाकिस्तानी सिंगर ने भी उन पर गाना चुराने का भी आरोप लगाया। आपको बता दें कि फिल्म 'जुग जुग जियो' 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अनिल कपूर, नीतू कपूर और मनीष पॉल ने भी अहम किरदार निभाया है।

कियारा प्रमोशन में बिजी

कियारा प्रमोशन में बिजी

वहीं ये साल एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के लिए ढेरों खुशियां लेकर आया है। एक के बाद एक कियारा आडवाणी की झोली में बिग बजट फिल्में आती जा रही हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। इस फिल्म में कियारा ने एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ काम किया है। इस महीने कियारा आडवाणी की नई फिल्म जुग जुग जियो सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस फिल्म की पूरी टीम के साथ प्रमोशन में जुटी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+