Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस खूबसूरत नेता ने कपूर खानदान के छोटे बेटे के बारे में किया बड़ा खुलासा, कहा-14 साल में मां कैसे बनती?

Khushbu Sundar on Rajiv Kapoor Alcohol Addiction: 'शो मैन' राजकपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर को लोग फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली ' से पहचानते हैं, ये फिल्म राजकपूर ने अपने बेटे को लॉन्च करने के लिए बनाई थी, फिल्म तो हिट हुई लेकिन राजीव कपूर इसके बाद पर्दे पर कोई कमाल नहीं कर पाए।

उनकी कई फिल्में आईं लेकिन कपूर खानदान का ये छोटा बेटा पर्दे पर चमक नहीं पाया जबकि उनके दोनों भाई ऋषि कपूर और रणधीर कपूर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। ऋषि कपूर तो रूपहले पर्दे के बड़े स्टार रहे।

Khushbu-Sundar

राजीव कपूर एक बड़ी फैमिली का हिस्सा होने के बावजूद लाइमलाइट से बहुत दूर रहते थे, साल 2021 में उन्होंने 58 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा भी कह दिया। कहा गया कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।

उनकी मौत के करीब अब चार साल बाद उनकी क्लोज फ्रेंड रहीं मशहूर अभिनेत्री और भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने एक बड़ा खुलासा किया है। विकी लालवानी के साथ यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए खुशबू ने बताया कि 'मैं राजीव की काफी अच्छी दोस्त रही हूं। राजीव दिल के काफी अच्छे थे लेकिन उन्हें शराब की लत थी और वो उसकी वजह से हेल्थ की बीमारियों के झेल रहे थे और लत के ही कारण वो बीमारियों से लड़ नहीं पा रहे थे। '

'हम दोस्तों ने काफी कोशिश की उनकी शराब छुड़वाने की' (Khushbu Sundar)

उन्होंने कहा कि 'हम दोस्तों ने काफी कोशिश की उनकी शराब छुड़वाने की लेकिन हम कामयाब नहीं हो पाए, राजीव को घुटनों में काफी दिक्कत थी, वो ठीक से चल नहीं पाते थे, उन्होंने कई सर्जरी भी करवाई थी लेकिन उन्हें आराम नहीं मिला।'

'उन्होंने हंसते हुए बोला था कि जल्द मिलता हूं लेकिन...' (Khushbu Sundar)

खुशबू सुंदर ने कहा कि 'उनके निधन के एक दिन पहले ही मेरी उनसे बात हुई थी, वो कोविड का वक्त था, मैंने उनसे कहा था कि अपना ख्याल रखें, तो उस पर उन्होंने हंसते हुए बोला था कि जल्द मिलता हूं।'

'लेकिन अगले दिन मुझे उनके निधन का समाचार फोन पर मिला। खुशबू सुंदर ने कहा कि 'वो बेहद ही खुशमिजाज इंसान थे, मुझे आज भी लगता है कि वो मेरे आस-पास ही हैं। एक बार उन्होंने मुझसे कहा था कि वो व्हाईट नेलपॉलिश लगाया करें क्योंकि ये नेचुरल लगता है, तब से आज तक मैं व्हाईट नेलपॉलिश ही लगाती हूं।'

मंदाकिनी राजकपूर पहली पसंद नहीं थी: खुशबू सुंदर (Khushbu Sundar)

खुशबू सुंदर ने ये भी खुलासा किया कि ' फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली ' के लिए राजकपूर ने उन्हें पहले चुना था, मंदाकिनी उनकी पहली पसंद नहीं थी। लेकिन उस वक्त मेरी उम्र 14 बरस थी और फिल्म में हिरोईन को एक बच्चे की मां दिखाया गया था, तब राजकपूर ने कहा कि ये खुद बच्ची है, इसके हाथ में बच्चा अच्छा नहीं लगेगा और इस वजह से मैंने ये फिल्म नहीं की, आखिर 14 साल में मां कैसे बनती?'

राजीव, मैं और बोनी कपूर काफी अच्छे मित्र: खुशबू

खुशबू सुंदर ने कहा कि 'राजीव, मैं और बोनी कपूर काफी अच्छे मित्र थे, राजीव के डेथ की खबर मुझे बोनी ने ही दी थी। हम उन्हें आज भी बहुत मिस करते हैं।'

खुशबू सुंदर का असली नाम नखत खान हैं (Khushbu Sundar)

मालूम हो कि खुशबू सुंदर का असली नाम नखत खान हैं। उन्होंने 185 से अधिक फिल्मों में की हैं, वो तीन तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार, दो सिनेमा एक्सप्रेस पुरस्कार, एक कलईमामणि पुरस्कार और एक केरल राज्य फिल्म पुरस्कार जीत चुकी हैं।

सुनील दत्त की फिल्म 'दर्द का रिश्ता' से मिली शौहरत ((Khushbu Sundar))

हिंदी फिल्मों में उनकी एंट्री बाल कलाकार के रूप में हुई थीं, उन्होंने द बर्निंग ट्रेन (1980) में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था लेकिन वो चर्चित हुई थीं सुनील दत्त की फिल्म 'दर्द का रिश्ता' से। बतौर हिरोईन उन्होंने बॉलीवुड में 'मेरी जंग' से कदम रखा था। 12 अक्टूबर 2020 को खुशबू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं।

अभिनेता, निर्देशक और निर्माता सुंदर सी से शादी की (Khushbu Sundar)

2000 में खुशबू ने अभिनेता, निर्देशक और निर्माता सुंदर सी से शादी की। उनके विवाह के बाद, उन्होंने अपने पति का नाम सुंदर रख लिया। उनकी दो बेटियां हैं, अवंतिका और आनंदिता, जिनके नाम पर उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम अवनी सिनेमैक्स रखा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+