इस एक्ट्रेस संग उसके पिता ने सालों तक की 'गंदी हरकत', फिर एक दिन ऐसा सच आया सामने, रोंगटे खड़े करेगा ये दर्द
Khushbu Sundar: फिल्मी चमक-दमक के पीछे कई ऐसी कहानियां छिपी होती हैं, जिनके बारे में कलाकार सालों तक चुप्पी साधे रखते हैं। जब ये सच सामने आते हैं, तो वह सिर्फ एक व्यक्तिगत अनुभव नहीं रह जाते बल्कि समाज के लिए एक आईना बन जाते हैं। जानी-मानी अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने भी अपने जीवन के ऐसे ही दर्दनाक अध्याय को सार्वजनिक किया है।
खुशबू सुंदर ने शेयर किया अपना भयानक दर्द
खुशबू सुंदर के इस भयानक दर्द ने न सिर्फ लोगों को इमोशनल किया है बल्कि उन महिलाओं और लड़कियों को हिम्मत दी है, जो आज भी डर और शर्म के कारण अपनी बात कह नहीं पाती हैं।

बचपन से खुशबू के साथ की गई ऐसी हरकत
आपको बता दें कि एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने अपने निजी संघर्षों पर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने बचपन से जुड़े बेहद संवेदनशील अनुभव को शेयर किया था। उनका ये खुलासा सिर्फ व्यक्तिगत नहीं बल्कि उन कई लोगों के लिए साहस का संदेश है, जो ऐसे अनुभवों से गुजरते हैं।
महिला अधिकार के मुद्दों पर मुखर हैं खुशबू सुंदर
-जानकारी के अनुसार खुशबू सुंदर ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम करते हुए मजबूत पहचान बनाई। अभिनय के साथ-साथ वह सार्वजनिक जीवन में भी एक्टिव रही हैं और महिला अधिकार के मुद्दों पर मुखर रही हैं।
-आपको बता दें कि खूशबू आनंद का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था लेकिन उन्होंने एक हिंदू लड़के से शादी की थी जिसके बाद से ही वह हिंदू धर्म के तौर-तरीके अपनाने लगी थीं। जानकारी के अनुसार खूशबू सुंदर एक्ट्रेस होने के साथ राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी हैं।
खुशबू सुंदर के पिता ही बन गए उनके सबसे बड़े विलेन
एक मीडिया इंटरव्यू में खुशबू सुंदर ने बताया कि आम तौर पर एक लड़की के लिए उसके पिता सुपरहीरो जैसे होते हैं लेकिन उनके जीवन में तस्वीर बिल्कुल अलग थी। उन्होंने कहा कि बचपन के कुछ अनुभव इतने दर्दनाक थे कि उन्हें सालों तक अपने भीतर दबाए रखना पड़ा था। दरअसल खुशबू सुंदर के पिता ही उनका शोषण करते थे।
'पिता ने शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया था'
-खुशबू सुंदर के मुताबिक ये घटनाएं उनकी 8 से 15 साल की उम्र के बीच की हैं। उन्होंने कहा- अब जीवन के इस पड़ाव पर, उन बातों को शेयर करने से मुझे मानसिक हल्कापन महसूस होता है। मुझे मेरे पिता ने शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया था।
-एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने कहा कि उन्होंने ये बात इसलिए सार्वजनिक रूप से शेयर की ताकि वह उन लड़कियों और महिलाओं को हिम्मत दे सकें, जो इसी तरह के अत्याचार का सामना करती हैं लेकिन डर या शर्म के कारण बोल नहीं पाती हैं। उन्होंने कहा- इसमें मुझे शर्म नहीं आई क्योंकि सच मैंने खुद बताया है।
'विरोध किया तो पिता छोड़कर चले गए'
खुशबू सुंदर ने ये भी बताया कि जब उन्होंने विरोध करना शुरू किया था और सवाल उठाए थे तो उनके पिता घर छोड़कर चले गए थे। उस समय वह परिवार की कमाने वाली सदस्य बन चुकी थीं। उन्होंने माना कि वही दौर उनके अंदर आगे बढ़ने की ताकत लेकर आया था। खुशबू ने बताया कि अब उनके पिता इस दुनिया में नहीं हैं।
खुशबू सुंदर का दर्दनाक अतीत
खुशबू सुंदर की कहानी ये बताती है कि दर्दनाक अतीत के बावजूद कोई व्यक्ति अपनी पहचान, आत्मसम्मान और आवाज कायम रख सकता है। उनका ये खुलासा कई लोगों के लिए प्रेरणा बन सकता है, जो आज भी चुप्पी में जी रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications