खेसारी लाल यादव का एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर और पत्नी पर बड़ा बयान, कहा- जानवर के साथ भी प्यार होता है
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। खेसारी लाल यादव ने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर पर एक ऐसा बयान दिया है जिसे सुनने के बाद लोग हैरान हो गए हैं।
एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर पर खेसारी लाल यादव का बयान
एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के साथ साथ खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी चंदा यादव को लेकर भी एक चौंकाने वाला बयान दिया है। खेसारी ने हाल ही शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट शो में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर लोगों के सामने अपनी राय रखी थी।

'मेरी पत्नी द्वापर युग की नहीं, बल्कि कलियुग की हैं'
आपको बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव से पूछा गया था कि अगर उनकी पत्नी को किसी और से प्यार हो गया तो क्या वह उनके साथ रिश्ता रखेंगे। इसके जवाब में एक्टर ने कहा- मेरी पत्नी द्वापर युग की नहीं है, बल्कि कलियुग की पत्नी है।
'शादीशुदा महिलाओं के अफेयर होते हैं'
खेसारी लाल यादव ने आगे कहा- जिस जगह पर मैं हूं, अगर वहां मेरी पत्नी होतीं तो उनके भी अफेयर होते। खेसारी लाल ने फिर सवाल किया कि फिल्म इंडस्ट्री में जितनी भी शादीशुदा महिलाएं हैं, क्या उनके अफेयर नहीं होते? एक्टर के इस बयान ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।
'साथ रहने पर जानवर से भी प्यार हो जाता है'
खेसारी लाल यादव ने कहा- किसी जानवर के साथ भी अगर 4-5 महीने रहें, तो उससे भी प्यार हो जाता है। जानकारी के अनुसार खेसारी लाल यादव ने साल 2006 में चंदा देवी से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। लेकिन फिल्मी दुनिया में एक्टर का कई हीरोइनों के साथ नाम जुड़ चुका है। काजल राघवानी के साथ खेसारी लाल यादव के रिलेशनशिप की जनकर चर्चा हुई थी।
रक्षा गुप्ता को बताया था गर्लफ्रेंड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2023 में एक इवेंट के दौरान खेसारी लाल यादव ने कुछ ऐसा कह दिया था जिसके बाद रक्षा गुप्ता के साथ उनके अफेयर की चर्चा होने लगी थी। दरअसल उन्होंने एक इवेंट में सरेआम भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता को अपनी गर्लफ्रेंड बता दिया था।
खेसारी ने फिल्मों में आने से पहले ही कर ली थी शादी
आपको बता दें कि एक्ट्रेस खेसारी लाल यादव ने फिल्मों में एंट्री करने से पहले ही चंदा देवी से शादी कर ली थी। खेसारी की एक बेटी कृति यादव हैं और वह भोजपुरी फिल्मों की फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट हैं। उन्होंने बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड भी जीता था। वहीं बेटे का नाम ऋषभ है और वह अभी स्कूल में पढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications