KGF स्टार यश के 'करीम चाचा' को हुआ कैंसर, सूजन छुपाने के लिए फिल्म में बढ़ाई थी दाढ़ी, नहीं थे इलाज के पैसे
KGF स्टार यश के 'करीम चाचा' को हुआ कैंसर, सूजन छुपाने के लिए फिल्म में बढ़ाई थी दाढ़ी, नहीं थे इलाज के पैसे
नई दिल्ली, 28 अगस्त: फिल्म केजीएफ और केजीएफ-2 में नजर आए अभिनेता हरीश राय इन दिनों कैंसर से पीड़ित हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है। हाल ही में हरीश राय ने खुलासा किया है कि वह गले के कैंसर से जूझ रहे हैं और वह चौथे स्टेज में है। हरीश राय ने कहा कि केजीएफ-2 चैप्टर की शूटिंग के दौरान भी वह कैंसर से पीड़ित थे। कैंसर के कारण होने वाली सूजन को छिपाने के लिए ही उन्होंने फिल्म में दाढ़ी रखी थी। केजीएफ चैप्टर-2 में हरीश राय ने कासिम चाचा का रोल निभाया था, जो यश के पिता के समान थे।

तीन साल से कैंसर से पीड़ित हैं हरीश राय
हाल ही में हरीश राय ने यूट्यूबर गोपी गौडरू को दिए अपने बयान में इस बात का खुलासा किया है कि वो तीन साल से कैंसर से जूझ रहे हैं। हरीश राय ने कहा, ''कई बार ऐसा होता है कि हालात आपके ऊपर मेहरबान होते हैं और कई बार आपसे सभी चीजें छीन लेती हैं। परिस्थितियां आपको सबकुछ सिखा देती है। कोई भाग्य और किस्मत से बच नहीं सकता है। मैं तीन साल से कैंसर से पीड़ित हूं।''

KGF-2 की शूटिंग के दौरान इसलिए मैंने बढ़ाई थी दाढ़ी...
हरीश राय ने आगे कहा, 'फिल्म केजीएफ में काम करते वक्त फिल्म में मेरी बड़ी दाढ़ी होने का एक कारण ये भी थी। कैंसर की वजह से मेरे गर्दन में सूजन थी, जिसे मैं छिपाना चाहता था। मैं उसे छिपाने में सफल भी रहा।''

पैसों की कमी की वजह से नहीं करा पाए थे ऑपरेशन
हरीश राय ने कहा कि उन्होंने अपनी कैंसर की सर्जरी में देरी की थी क्योंकि शुरुआत में उनके पास इसके लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे और अब चीजें बदतर होती जा रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी कैंसर सर्जरी को पैसों की तंगी के चलते डिले किया था, लेकिन अब चीजें और खराब हो चुकी हैं।
हरीश राय ने कहा, '''मैंने अपनी सर्जरी को कुछ समय के लिए टाल दी थी क्योंकि मेरे पास पहले इलाज के लिए पैसे नहीं थे। मैंने फिल्मों के रिलीज होने तक इंतजार किया। लेकिन अब मेरा कैंसर चौथे स्टेज में पहुंच चुका है। और चीजें बेहद खराब हो गई हैं।

'पैसे मांगने के लिए मैंने वीडियो भी बनाया था...'
हरीश राय ने यह भी बताया कि उन्होंने प्रशंसकों और उद्योग के लोगों से पैसों की मदद मांगने के लिए एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। लेकिन इसे पोस्ट करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। लेकिन केजीएफ के हिट होने के बाद से हरीश राय को इसकी जरूरत महसूस नहीं हुई। हालांकि हरीश राय अब लाभार्थियों से वित्तीय मदद मांग रहे हैं क्योंकि कैंसर के इलाज के लिए उसके मासिक बिल की लागत 3 लाख रुपये है।

'डॉक्टरों ने मुझे 8-10 महीने तक गोलियां लेने के लिए कहा'
हरीश ने कहा, "डॉक्टर ने कहा कि यह चौथा चरण है। मैंने पूछा कि मेरे पास कितना समय बचा है। डॉक्टर ने मुझे तीन साल तक डरने के लिए नहीं कहा। चूंकि रेडियोथेरेपी काम नहीं करती है, इसलिए मुझे एक अलग गोली दी जा रही है। उन टैबलेट की कीमत बहुत अधिक है। इसकी कीमत 3.5 लाख रुपये प्रति माह हो सकती है। डॉक्टरों ने मुझे 8-10 महीने तक गोलियां लेने के लिए कहा था।"

'KGF फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरे गले में गांठ थी'
हरीश ने आगे आगे कहा, "केजीएफ 2 की शूटिंग के दौरान भी मेरे गले में एक गांठ थी। हालांकि, मैंने शूट किया। मैंने एक फाइटिंग सीन भी किया। ट्यूमर किसी को दिखाई नहीं दे रहा था। मैंने किसी को नहीं बताया। मैंने खुद ही ये सब हैंडल किया है। मुझे डर था कि अगर सभी को इस समस्या के बारे में पता चल गया, तो कोई प्रस्ताव नहीं होगा। इसलिए केजीएफ 2 की रिलीज के बाद, मैंने किसी को इंटरव्यू नहीं दिया। मुझे नहीं पता कि क्या उन सभी की गलती थी।"

इन फिल्मों में भी हरीश ने किया है काम
केजीएफ और केजीएफ-2 के अलावा हरीश राय ने बैंगलोर अंडरवर्ल्ड, धन धना धन और नन्ना कनासीना हूव जैसी फिल्मों में भी काम किया है। वह 25 वर्षों से अधिक समय से कन्नड़ सिनेमा में एक चरित्र कलाकार के रूप में सक्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications