Kesari 2 BO Collection Day 3: अक्षय की फिल्म को तीसरे दिन मिली उछाल, फिर भी कलेक्शन मेकर्स को निराश करेगा
Kesari 2 Box Office Collection Day 3: केसरी चैप्टर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म का रिलीज के पहले खासा बज था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। केसरी 2 में अक्षय कुमार और आर माधवन की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। तीसरे दिन की कमाई में भी उछाल देखने को मिला है। लेकिन वो भी मामूली है।
ट्रेड ट्रैक वेबसाइट सैकनिल्क की माने तो फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार के दिन 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन 9.50 करोड़ रुपये और ओपनिंग डे पर केसरी 2 ने 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 29.75 करोड़ रुपये हो गया है। ऑक्यूपेंसी भी तीसरे दिन अच्छी दर्ज हुई है। सभी शोज मिलाकर कुल ऑक्यूपेंसी 32.59% की रही है।

फिल्म को वर्ड पॉजिटिव रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है। यही बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में भी नजर आ रहा है। हालांकि, मेकर्स ने जितना सोचा था, उससे बेहद कम रिस्पॉन्स फिल्म को मिल रहा है। केसरी 2 लॉन्ग वीकेंड के समय पर रिलीज हुई है। इसका भी कोई असर फिल्म के कलेक्शन में देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि ट्रेड्स को अभी भी ये उम्मीद है कि फिल्म को उछाल देखने को मिल सकती है। अब देखना ये भी होगा कि फिल्म मंडे टेस्ट में पास हो पाती है या नहीं। केसरी 2 के पास अभी बॉक्स ऑफिस पर कमाने के लिए दो हफ्ते का विंडो और है। क्योंकि अगले दो हफ्ते तक कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। 1 मई को अजय देवगन की फिल्म रेड 2 रिलीज होगी।
फिल्म केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन, रेजिना कैसेंड्रा, अनन्या पांडेय और अमित सियाल लीड रोल में हैं। इसे करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications