KBC 13: दृष्टिहीन हिमानी बुंदेला बनीं इस सीजन की पहली करोड़पति, क्या दे पाएंगी 7 करोड़ का जवाब? Promo Out

मुंबई, 26 अगस्त। केबीसी के 13वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी हैं और शो को पहला करोड़पति भी मिल चुका है, जी हां, केबीसी 13 की पहली करोड़पति बनी हैं आगरा की दृष्टिहीन कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला। सोनी टीवी ने इस शो का प्रोमो आउट कर दिया है। जिससे पता चलता है कि हिमानी ने 15 सवालों का जवाब देते हुए 1 करोड़ रूपए जीत लिए हैं और वो शो का जैकपॉट प्रश्न खेल रही हैं, जो कि 7 करोड़ का है।

हिमानी बुंदेला बनीं इस सीजन की पहली करोड़पति,

हिमानी बुंदेला बनीं इस सीजन की पहली करोड़पति,

प्रोमो में दिख रहा है कि हिमानी 16वें सवाल का जवाब देते हुए कह रही हैं कि 'जय माता दी, लॉक कर दीजिए सर। अगर नीचे गिरी तो कोई बात नहीं, भगवान की मर्जी है।' अब उनका जवाब सही होता है या नहीं, इसके लिए आपको शो का इंतजार करना होगा। जो कि 30-31 अगस्त की रात को प्रसारित होगा।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने शेयर किया प्रोमो

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने शेयर किया प्रोमो

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, कि 'खुशमिजाजी से अपनी जिंदगी जीने वाली एक दृष्टिहीन प्रतियोगी, हिमानी बुंदेला केबीसी 13 की पहली करोड़पति बन गई हैं। पर क्या वो दे पायेंगी 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब? जानने के लिए देखें कौन बनेगा करोड़पति, 30-31 अगस्त, रात 9 बजे, सिर्फ सोनी पर। @अमिताभ बच्चन।"

हिमानी के जोश से प्रभावित हुए बिग बी

हिमानी के जोश से प्रभावित हुए बिग बी

केबीसी के मेकर्स की ओर से एक बयान भी जारी किया गया है कि 'कौन बनेगा करोड़पति 13 की पहली करोड़पति ने अपनी शारीरिक अक्षमता को अपनी कमजोरी नहीं बनाई बल्कि अपनी सकारात्मकता और उत्साह से सबको प्रभावित किया ,यहां तक कि अमिताभ बच्चन भी उनसे इंप्रेस हुए बिना रह नहीं पाए।'

अमिताभ ने हिमानी को हाथ पकड़कर हॉट सीट तक पहुंचाया

हालांकि कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्रतियोगियों को अमिताभ बच्चन के करीब जाने और हाथ मिलाने से रोका गया है लेकिन इसके बावजूद बिग बी ने हिमानी को हाथ पकड़कर हॉट सीट तक पहुंचाया और उन्हें सहज होने के लिए पानी का गिलास भी दिया।

पिछले सीजन में 4 महिलाओं ने जीता 1 करोड़

अब आप इसे कुशल संयोग कह लीजिए कि केबीसी 13 की पहली करोड़पति भी महिला ही हैं, जबकि इससे पहले वाले सीजन 12 में भी चारों महिलाएं ही करोड़पति थीं। गौरतलब है कि पुराने सीजन में नाजिया नसीम, मोहिता शर्मा, अनूपा दास और नेहा शाह ने एक करोड़ जीता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+