घर-घर खाना पहुंचाने वाले कंटेस्टेंट के लिए अमिताभ बच्चन बने डिलीवरी पर्सन, VIDEO कर देगा इमोशनल
मुंबई, सितंबर 15: लोकप्रिय रियलिटी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन फूड डिलीवरी पर्सन की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट आकाश वाघमारे की विश पूरी करने के लिए बिग बी ने उन्हें अपने हाथों से खाने का पैकेट डिलीवर किया। सोनी टीवा चैनल ने लेटेस्ट प्रोमो रिलीज किया है जो काफी इंस्पिरेशनल और इमोशनल करने वाला है।

हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट आकाश वागमारे हॉटसीट पर विराजमान हुए
'कौन बनेगा करोड़पति' के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट आकाश वागमारे हॉटसीट पर विराजमान हुए। केबीसी 13 में अमिताभ बच्चन ने उनकी जिंदगी के बारे में बताया। आकाश पेशे से एक फूड डिलीवरी बॉय हैं और पिछले काफी वक्त से घर-घर जाकर खाना पहुंचाने का काम करते हैं। वह पढ़ाई के साथ डिलिवरी एजेंट का भी काम करते हैं ताकि सपनों को पूरा कर सकें। उनकी इच्छा है कि, एक दिन वह सरकारी सेवा में जाएं।

बिग बी पूरा किया आकाश का सपना
इस एपिसोड के दौरान अमिताभ बच्चन कहते नजर आ रहे हैं, कोई भी चुनौती इतनी बड़ी नहीं होती कि वो हमारी उम्मीद को छोटा कर सके और कोई भी उम्मीद इतनी छोटी नहीं होती जिसके सामने जीवन की चुनौती छोटी लगने लगे। बिग बी ने आगे बताया कि, आकाश डिलिवरी पर्सन हैं। वह रेस्ट्रॉन्ट का खाना लोगों के घर डिलिवर करने जाते हैं। वहीं आकाश बताते दिखते हैं कि उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाना है। इसके लिए उन्हें कुछ परीक्षाएं देनी पड़ती हैं।
देखें इमोशनल करने वाली VIDEO
आकाश फुल टाइम स्टडी नहीं कर पाते क्योंकि काम करना भी जरूरी है। वह बताते हैं, केबीसी में जाना मेरा लाइफ चेंजिंग मोमेंट रहेगा। हमारी परिस्थिति बदल जाएगी। मेरे मम्मी-पापा ने आज तक जो स्ट्रगल किया है। हो सकता है उनका स्ट्रगल खत्म हो जाए। अमिताभ बच्चन कहते हैं, आकाश की इच्छा है कि कोई डिलिवरी पर्सन किसी दिन उनके घर आए और उनका मनपसंद भोजन डिलिवर करे। इसलिए आज एक डिलिवरी पर्सन इनके लिए ये काम करेगा, आज का डिनर डिलीवर करेगा।

केबीसी 13 से जुड़ा यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है
फिर अमिताभ बच्चन उनके लिए डिलिवरी पर्सन बनकर खाने का पैकेट देते हैं। यह देखकर आकाश वाघमारे काफी भावुक भी होते हैं। वीडियो प्रोमो के आखिरी में दिखाया गया है कि केबीसी 13 में आकाश वाघमारे 12 सवालों के जवाब देकर 25 लाख रुपये की रकम तक पहुंच जाते हैं। सोशल मीडिया पर केबीसी 13 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। शो के दर्शक और अमिताभ बच्चन के फैंस वीडियो प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications