Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

KBC: जब पोपटलाल ने अमिताभ से पूछा-क्या आप मेरी शादी करवा सकते हैं? तो जमकर बना पोपट

नई दिल्ली, 06 दिसंबर। सोनी टीवी के बहुचर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का रोमांच अपने पूरे शबाब पर है। हर शुक्रवार यहां पर कुछ खास लोग मेहमान बनकर आते हैं। इस शु्क्रवार को भी इस शो में टीवी के एक और लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरी टीम बतौर मेहमान नजर आने वाली है। शो का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जो कि काफी मजेदार है। प्रोमो में अमिताभ बच्चन के साथ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरी टीम काफी मस्ती करते नजर आ रही है।

पोपटलाल ने पूछा-क्या आप मेरी शादी करवा सकते हैं?

पोपटलाल ने पूछा-क्या आप मेरी शादी करवा सकते हैं?

शो का जो प्रोमो आउट हुआ है, उसमें पोपटलाल बेचारे अमिताभ से ही पूछ लेते हैं कि सर क्या आप मेरी शादी करवा सकते हैं? इसे सुनते ही अमिताभ जो-जोर से हंसने लगते हैं और फिर पोपटलाल का जो पोपट होता है, वो देखने लायक है।

Recommended Video

    KBC 13: Amitabh Bachchan से Popatlal ने हाथ जोड़कर की ये गुजारिश, लोटपोट हुए लोग | वनइंडिया हिंदी
    'बाकी पंगत लगवा दीजिए ना सर'

    'बाकी पंगत लगवा दीजिए ना सर'

    यही नहीं.. 'तारक मेहता..' के पूरे परिवार जिसमें कि 21 लोग हैं, को देखकर अमिताभ पूछते हैं कि आप 21 लोग हैं, लेकिन हॉट सीट पर तो सिर्फ दो ही लोग बैठ सकते हैं, इस पर जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी जवाब देते हैं कि 'दो लोग हॉट शीट पर बैठेंगे और बाकी पंगत लगवा दीजिए बाकी वहां पर बैठ जाएंगे।'

     'आप तो अभिषेक को कभी डांटते नहीं होंगे न?'

    'आप तो अभिषेक को कभी डांटते नहीं होंगे न?'

    इसे सुनकर अमिताभ जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इसके बाद इसके बाद जेठालाल (दिलीप जोशी), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से पूछते हैं, 'आप तो अभिषेक को कभी डांटते नहीं होंगे न?' इस पर अमिताभ कहते हैं कि वो जब छोटे थे तो कभी-कभी डांट देते थे, लेकिन अब वो बड़े हो गए हैं तो इस पर अमिताभ उनसे पूछते हैं कि आपको आपके बापूजी डांटते हैं कि 'नहीं-नहीं, बापूजी तो डांटते ही नहीं है', इसी दौरान अमिताभ के सामने ही बापूजी जेठालाल को डांट देते हैं। जिसे देखकर हर कोई जोर-जोर से हंसने लगता है।

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'

    कुल मिलाकर शो के प्रोमो ने हर किसी को केबीसी के लिए क्रेजी कर दिया है। लोग बेसब्री से इस एपीसोड का इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भी टीवी की दुनिया का एतिहासिक शो है, जो कि सब टीवी पर 28 जुलाई 2008 से लगाताक सोमवार से शुक्रवार हर रात 8.30 बजे प्रसारित होता है। इसका निर्माण नीला असित मोदी और असित कुमार मोदी ने किया है।

    SAB टीवी में सबसे अधिक देखा जाने वाला कार्यक्रम

    यह सब टीवी में सबसे अधिक देखा जाने वाला कार्यक्रम है। इसके चरित्र आज लोगों के दिलों में रच-बस गए हैं। फिलहाल इसमें कोई शक नहीं इस बार शानदार शुक्रवार का शो काफी शानदार होने वाला है। तो देखना ना भूलें रात नौ बजे सोनी टीवी 'कौन बनेगा करोड़ पति' , सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+