यंग बिजनेसमैन ने महिलाओं के लिए किया ये बड़ा फैसला, अमिताभ बच्चन भी बन गए इसके फैन
KBC Season 16: सोनी टीवी के कौन बनेगा करोड़पति (KBC) शो का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। केबीसी सीजन 16 शुरू हो चुका है और लोग इसके खूब पसंद कर रहे हैं। इस शो में अगल-अलग क्षेत्रों के प्रतिभावान कंटेस्टेंट्स आते हैं और सवालों का जवाब देकर लाखों रुपये जीतकर कर जाते हैं।
केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में आए एक कंटेस्टेंट्स ने केबीसी होस्ट अमिताभ बच्चन को अपनी बातों से खूब प्रभावित किया। इतना ही नहीं कंटेस्टेंट्स ने शो के दौरान अपना ऐसा फैसले सुनाया जिसे सुनकर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी खुश हो गए और कंटेस्टेंट्स के जमकर तारीफ की।

कौन बनेगा करोड़पति का ये कंटेस्टेंट झीलकुमार भरोड़िया (Jheelkumar Bharodiya) है। गुजरात के सूरज के हीरा व्यवसायी के बेटे झीलकुमार ने पहली ही बार में आईआईएम बेंगलुरू की परीक्षा क्रेक की। इसके अलावा 17 साल की उम्र में ही अपना बिजनेस शुरू कर दिया था। पहले कपड़े का बिजनेस किया लेकिन बाद महिलाओ के हित के लिए किफायती सैनिटरी पैड मेनिफेक्चरिंग का काम शुरू किया।
कंटेस्टटेंट ने महिलाओं के लिया ये फैसला
झीलकुमार ने केबीसी में अमिताभ बच्चन को बताया कि उन्होंने 10 महिलाओं को जिंदगीभर सैनिटरी पैड फ्री देने और उनकी शिक्षा का खर्च उठाने का फैसला किया है।
खुश होकर बिग बी बोले- आप धंधा अच्छा कर लेते हैं
झीलकुमार ने अमिताभ बच्चन से कहा सुपर सैंडूक राउंड में 10 प्रश्न थे, इसलिए उन्होंने 10 महिलाओं को आजीवन मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने और उनकी शिक्षा का खर्च उठाने का संकल्प लिया है। जिस पर बिग बी ने ताली बजाते हुए कहा "सर, आप धंधा बहुत अच्छा करते हैं।
झीलकुमार ने बिग बी के साथ शेयर किया ये बिजनेस सीक्रेट
बता दें यंग बिजनेसमैन झीलकुमार से अमिताभ बच्चन ने पूछा कि आपने अपने बिजनेस में क्या सीखा? झीलकुमार ने कहा सर कस्टमर बहुत चालू होते हैं, कपड़ा पहन कर रिटर्न करने आ जाते हैं। हमारे दर्शकों में भी अधिकांश लोग भी ऐसे ही हैं। इस पर अमिताभ बच्चन ठहाका लगाकर हंसने लगे।
झीलकुमार ने अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श बताया तो....
झीलकुमार से बिग बी ने पूछा पर्सनल लाइफ और बिजनेस में आपका आदर्श कौन हैं। इस पर झीलकुमार ने अमिताभ बच्चन को अपना आइडियल बताया क्योंकि 82 साल की उम्र में भी काम कर रहे हैं। इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा गलत आदमी चुने हो, धंधा करना मुझे बिल्कुल नहीं आता है। इस पर दर्शक और कंटेस्टेंट ताली बजाने लगे।












Click it and Unblock the Notifications