Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

KBC completes 1000 episode: पत्नी जया से अमिताभ ने क्यों कहा-'जाओ हम तुमसे बात नहीं करेंगे?'

नई दिल्ली, 03 दिसंबर। आखिरकार वो दिन आ ही गया, जिसका इंतजार बेसब्री से सोनी टीवी के मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के दर्शक बेसब्री से कर रहे थे। जी हां, हम बात कर रहे हैं शानदार शुक्रवार एपीसोड की, जिसमें केबीसी आज अपने 1000 वां एपीसोड पूरा करने जा रहा है और आज शो में विशेष मेहमान बनकर आ रही हैं शो के होस्ट अमिताभ बच्चन की साहबजादी श्वेता बच्चन नंदा और नवासी नव्या नवेली नंदा। शो में विशेष मेहमान के रूप में वीडियो कॉल के जरिए जुड़ेंगी अमिताभ बच्चन की धर्म पत्नी और मशहूर अभिनेत्री-नेता जया बच्चन, शो का प्रोमो आउट हो गया है, जिसने शो के प्रति लोगों की दिलचस्पी को और भी बढ़ा दिया है।

श्वेता-नव्या को क्यों बुलाया शो में?

श्वेता-नव्या को क्यों बुलाया शो में?

प्रोमो में सबसे पहले अमिताभ अपने दोनों बच्चों को हॉट सीट पर बैठाते हैं और फिर बताते हैं कि केबीसी को आप जब भी घर में देखते हैं तो अक्सर आप पूछते रहते हैं ना कि इसका क्या होगा? ये सही जवाब है कि नहीं है? इसलिए मैंने आप दोनों आज यहां बुलाया है।

'जया आपका बहुत-बहुत स्वागत है'

जिस पर श्वेता-नव्या दोनों अमिताभ को Thank You बोलते हुए केबीसी के एक हजार एपीसोड पूरे होने पर बहुत बधाई देती हैं और फिर श्वेता कहती हैं कि हमारे घर के सबसे महत्वपूर्ण मेंबर हमें ज्वाइन करेंगे और इसके बाद जया बच्चन ऑन लाइन प्रकट होती हैं। जिस पर अमिताभ उन्हें देखते ही बोलते हैं कि 'जया आपका बहुत-बहुत स्वागत है।'

'नानू आप सूट में काफी अच्छे लग रहे हैं'

'नानू आप सूट में काफी अच्छे लग रहे हैं'

इसके बाद नव्या अपने नानू अमिताभ से कहती हैं कि 'मैं आपसे कहना चाहती हूं कि 'आप सूट में काफी अच्छे लग रहे हैं। घर में तो आपको गाउन में ही देखते हैं।' जिसे सुनने के बाद अमिताभ हंसने लगते हैं।

'आपके कपड़े, आपकी स्टाइल पर बहुत बातें होती हैं'

फिर श्वेता बताती हैं कि 'दरअसल हम सब जब एक साथ घर में बैठकर केबीसी देखते हैं तो आपके कपड़े, आपकी स्टाइल पर बहुत बातें होती हैं। सबसे ज्यादा कमेंट मम्मा यानी जया बच्चन करती हैं। फिर नव्या बोलती हैं कि नानी को कुछ कलर्स हैं, जो आप पर अच्छे नहीं लगते हैं।'

आप वायलेट कलर में अच्छे नहीं लगते: जया बच्चन

आप वायलेट कलर में अच्छे नहीं लगते: जया बच्चन

जिसके बाद अमिताभ हैरानी से जया से पूछते हैं कि ' ये नव्या क्या कह रही हैं, आपको मेरे ऊपर कुछ रंग अच्छे नहीं लगते?, इस पर जया कहती हैं कि ' बोला तो है मैंनै आपको, आप वो बेकार सा मरून, वायलेट कलर पहनते हैं ना, उसमें अच्छे नहीं लगते हैं।'

' नाना का जो है ना ,वो बहुत अजीब है'

फिर नव्या कहती हैं के अरे violet तो मैंने भी पहना हुआ है, जिस पर अमिताभ कहते हैं कि देखो उसने भी तो वही कलर पहना है, अच्छी तो लग रही है। जिस पर जया मुंह बनाते हुए कहती हैं कि ' नाना का जो है ना , वो बहुत अजीब सा violet है।'

' जाओ हम आपसे बात नहीं करेंगे'

' जाओ हम आपसे बात नहीं करेंगे'

जिस पर अमिताभ पूछते हैं कि हमारा वाला violet हम पर अच्छा नहीं लगता है? इस पर जया कहती हैं कि 'हां, आप पर नहीं अच्छा लगता है।' जिस पर अमिताभ बच्चन बड़े ही फनी अंदाज में बोलते हैं कि ' जाओ हम आपसे बात नहीं करेंगे' , जिस पर जया हंसते हुए कहती हैं कि ' अच्छी बात है'

सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं

इसको सुनने के बाद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। शो का प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है, लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। अगर आप भी इस मजेदार एपीसोड को देखना चाहते हैं को आज रात 9 बजे देखना ना भूलें सोनी टीवी पर मशहूर क्विवज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां संस्करण।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+