'गलत आदमी चुने हो, धंधा करना मुझे नहीं आता', KBC 16 में अमिताभ बच्चन ने यंग बिजनेसमैन से क्यों बोली ये बात?
Kaun Banega Crorepati 16: सोनी टीवी का मशहूर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर जमकर छाया हुआ है। KBC की पॉपुलर्टी की वजह शो के होस्ट बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन हैं। लाखों दिलों पर राज करने वाले अमिताभ बच्चन लगातार केबीसी का 16वां सीजन होस्ट कर रहे हैं।
कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के सीजन 16 शो के लेटेस्ट एपिसोड में गुजरात के यंग बिजनेसमैन झील कुमार भरोदिया फॉस्टेस्ट फिंगर फस्ट राउंट जीतकर अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे। आईआईएम बेंगलुरु के छात्र इंटरपेन्योर झील कुमार की सक्सेज स्टोरी ने बॉलीवुड के शानदार अभिनेता अमिताभ बच्चन को खासा प्रभावित किया।

कौन हैं झील कुमार?
दरअसल, बेंगलुरू IIM के छात्र और यंग बिजनेसमैन झील कुमार ने 17 साल की उम्र में बिजनेस शुरू किया। i झीलकुमार ने पिता के हीरे के व्यवसाय से अपने काम की शुरूआत की और बाद में कपड़े और उसके बाद किफायती सैनिटरी पैड बनाने का काम शुरू किया। झीलकुमार ने पहले प्रयास में ही IIM प्रवेश परीक्षा पास की है।
KBC में झीलकुमार ने बिग बी से शेयर किया सक्सेस मंत्रा
झीलकुमार ने अमिताभ बच्चन से बताया कि पहले जब उन्होंने कपड़े का बिजनेस किया, उस बिजनेस ने उन्हें प्रभावशाली, मजबूत व्यक्तित्व का मतलब सिखाया। उन्हाेंने बताया शुरूआत में वो अपने रंग-रूप और पहनावे पर ध्यान दिए बिना ग्राहकों से मिलने थे, लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते थे। इसके बाद उन्होंने अपने पहनावे, ग्रूमिंग और जूतों पर ज़्यादा ध्यान दिया।
KBC में झीलकुमार ने अमिताभ बच्चन से शेयर की भावुक बात
केबीसी के शो में 3,20,000 रुपये के सवाल का जवाब देते हुए झीलकुमार ने भावुक होकर कहा कि मैं ये जीती हुई धनराशि अपने पिता को दूंगा क्योंकि उनके पिता का हीरा व्यवसाय सिंथेटिक हीरे की बढ़ती मांग के कारण संघर्ष कर रहा है। जिसे सुनकर बिगबी ने उनकी तारीफ की।
यंग बिजनेसमैन का ये फैसला सुनकर खुश हो गए अमिताभ बच्चन
झीलकुमार ने कहा सुपर सैंडूक राउंड में 10 प्रश्न थे, इसलिए उन्होंने 10 महिलाओं को आजीवन मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने और उनकी शिक्षा का खर्च उठाने का संकल्प लिया है। जिस पर बिग बी ने खुश होकर कहा "सर, आप धंधा बहुत अच्छा करते हैं।
अमिताभ बच्चन ने क्यों कहा गलत आदम चुना है?
शो के दौरान जब अमिताभ बच्चन ने जब झीलकुमार से पूछा बिजनेस और अपने जीवन में आप अपना आदर्श किसे मानते हैं? इस प्रश्न के जवाब में यंग बिजनेसमैन ने तीन व्यक्तियों का नाम लिया जिसमें पहले नंबर पर अमिताभ बच्चन का नाम था। झीलकुमार के ये कहने पर बिग बी कहते हैं आपने गलत आदमी चुना है, धंधा करना हमको बिल्कुल आता ही नहीं है। इस पर सारे दर्शक हंसने लगे।
झीलकुमार क्यों अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानते हैं?
हालांकि झीलकुमार ने अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए कहा कि कैसे बॉलीवुड के शहंशाह 82 साल की उम्र में भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह कहते हैं, "मैं अपने आप को बायसी साल का इमेजिन भी नहीं कर पा रहा हूं, और आप काम कर रहे हैं। मेरे तो साथ साल की प्लानिंग है।












Click it and Unblock the Notifications