KBC 14: 75 लाख के सवाल पर रजनी मिश्रा ने क्यों डुबोया गेम? अमिताभ बच्चन को लगा 'नौकरी' जाने का डर!
नई दिल्ली, 09 सितंबर। फेमस टीवी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14'के एपिसोट में कंटेस्टेंट्स के टैलेंट का कमाल देखने को मिल रहा है। इस सीजन का हर एपिसोड बेहद इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है। केबीसी से ताजा एपिसोड में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से रजनी मिश्रा हॉटसीट पर बैठने से पहले इतना रोईं कि बिग बी को खुद उनके आंसू पोंछने में मदद करनी पड़ी। अमिताभ बच्चन खुद टीशू पेपर लेकर खड़े हुए। इसके बाद एक रजनी फिर से एक बार खेल के लिए तैयार होती हैं लेकिन हॉट सीट पर वो 75 लाख के सवाल का जबाव नहीं दे पातीं।

हॉट सीट पर बैठते ही इमोशनल हुईं रजनी
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 की शुरूआत में अपने टैलेंट से बिग बी को प्रभावित करने वाली पश्चिम बंगाल की रजनी मिश्रा हॉट सीट पर पहुंचे ही भावुक हो गईं। वो रोने लगीं। 30 वर्षीय रजनी अपने पति और ससुराल वालों को अपनी शिक्षा पूरी करने की अनुमति देने का श्रेय दिया। रजनी ने बिग बी को शो में बताया कि उन्होंने कम उम्र में शादी के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखी। वो बीएड कर चुकी हैं और अब लाइफ की पहली कमाई करने जा रही हैं। लेकिन वो सफल से महज एक कदम पीछे रह गईं।

बिग बी ने किया मजाक
रजनी का टैलेंट देखकर बिग बी ने उन्हें हंसाने के लिए मजाक भी किया। दरअसल, रजनी केबीसी के सवालों का जवाब बड़ी तेजी से दे रही थीं। वो जिस गति से खेल के अगले पड़ाव की ओर बढ़ रही थीं बिग बी को भी एक बार लगा की विनर वही होंगी। ऐसे में अमिताभ बच्चन मजाक में कहा, 'इतनी जानकारी है आपके पास रजनी जी, हमारी नौकरी जो है वो खतरों में पड़ गई है।'

दुर्गापुर की रहने वाली हैं रजनी
कौन बनेगा करोड़पति 14 के नवीनतम एपिसोड की कंटस्टेंट रजनी पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की रहने वाली हैं। वो मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं। 17 साल की कम उम्र में शादी हो गई थी। रजनी की बातों से बिग बी काफी प्रभावित हुए। उन्होंने यहां तक कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि बस बैठकर उन्हें सुनना चाहिए।

रजनी का खेल
केबीसी कुछ शुरुआती सवालों के जवाब देने के बाद रजनी 5000 रुपये के सवाल पर पहुंच गई। हाल के लॉकडाउन के दौरान लोकप्रिय, 'डब्ल्यूएफएच' वाक्यांश का क्या अर्थ है? सही उत्तर था वर्क फ्रॉम होम। उन्होंने इस सवाल पर सही ऑप्शन एक चुना। उन्होंने अगला सवाल 10,000 का जीता। इसके बाद 80 हजार और 1,60,000 रुपये के सवाल का भी सही जवाब दिया। रजनी ने केबीसी के अगले सवाल, असुरों की मां कौन थी का भी सफलतापूर्वक सामना किया और ऑप्शन (A) दिति चुना। लेकिन इसके लिए उन्होंने लाइफ लाइन 50-50 चुना।

ऑडियंस पोल का सहारा
जब रजनी 50 लाख के सवाल पर पहुंचती हैं तो वो ऑडियंस पोल का सहारा लेती हैं। इससे सब कोई अचंभित रह जाता है।आमतौर पर लाइफलाइन का इस्तेमाल लोग शुरुआत में करते हैं। लेकिन रजनी ने गेम के अंतिम चरण में दर्शकों का सहारा लिया। रजनी इतनी बड़ी धनराशि जीतने के बाद 'धन अमृत द्वार' पर आकर खड़ी हो जाती हैं लेकिन इसके सवाल का जवाब नहीं दे पाईं।

इसलिए नहीं नहीं दे पाईं जवाब
आमतौर पर आडियंस पोल के लिए शुरुआती चरणों के सवाल रेफर किए जाते हैं। अंतिम चरण के सवाल अपेक्षाकृत कठिन होते हैं और इसका जवाब प्रतिभागी को खुद पता होना चाहिए। लेकिन रजनी ने 75 लाख के सवाल के लिए अपनी आखिरी लाइफलाइन वीडियो कॉल ए फ्रेंड की मदद ली। लेकिन मदद नहीं पाई। और वो सही जवाब नहीं दे पाईं। उनसे पूछा गया कि मंकीपॉक्स का पहला केस बंदरों में किस शहर की लैब में पाया गया था? जिसका सही जवाब था कोपनहेगन। रजनी 50 लाख साथ के साथ शो से विदा हुईं।
-
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, एक ही दिन में 2800 गिरे दाम, 10 ग्राम से 100 ग्राम तक अब ये है नया रेट -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check -
LPG Price Delhi: कमर्शियल सिलेंडर ने बढ़ाई दिल्ली के कारोबारियों की टेंशन, आज कितना है घरेलू गैस का रेट? -
कौन हैं Arshdeep Singh की मिस्ट्री गर्लफ्रेंड? लाइफ में अचानक हुई खूबसूरत हसीना की एंट्री! खुला राज -
Shalini Singh:' बेबाक हूं बेअदब नहीं', कौन हैं शालिनी सिंह? क्या है बृजभूषण शरण सिंह से रिश्ता? -
Iran USA War: ट्रंप की डेडलाइन को ईरान ने दिखाया ठेंगा, होर्मुज स्ट्रेट पर लिया सबसे बड़ा फैसला, तबाही तय!












Click it and Unblock the Notifications