Amitabh Bachchan KBC 14: 'गजोधर चाची' के मुरीद हुए अमिताभ, सरेआम पूछ डाली शादी वाली बात, देखें Video

नई दिल्ली, 23 अगस्त। सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन अपने पूरे शबाब पर है, लोग इसका जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। हर दिन इस शो में आने वाले कंटेस्टेंट लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। इस वक्त शो में मुंबई की डॉ. ऐश्वर्या रुपारेल हॉट सीट पर बैठी हुई हैं और वो डॉक्टर होने के साथ-साथ 'गजोधर चाची' भी हैं, दरअसल वो इंस्टाग्राम पर रील्स इसी नाम से बनाती हैं। अपने मजाकिया अंदाज से उन्होंने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन को भी मनोरंजित कर दिया।

बिग बी ने पूछा-आप किस चीज की डॉक्टर हैं?

बिग बी ने पूछा-आप किस चीज की डॉक्टर हैं?

आपको बता दें कि खेल के दौरान उनकी और अमिताभ के बीच काफी फनी बातें हुईं। जब वो हॉट सीट पर आईं तो अमिताभ ने उनसे पूछा कि आप किस चीज की डॉक्टर हैं? तो इस पर ऐश्वर्या रुपारेल ने कहा कि वो डेटिंस्ट हैं। इस पर अमिताभ ने मजे लेते हुए कहा कि 'आपके पास एक तेज आवाज करने वाला हथियार होता है ना जिसे आप लोग मुंह में डाल देते हैं।'

आप किसको अपने साथ लाई हैं?

आप किसको अपने साथ लाई हैं?

इस पर ऐश्वर्या कहती हैं कि 'सर वो आवाज जरूर करता है लेकिन वो खतरनाक नहीं होता है', इस पर अमिताभ हंसते हुए कहते हैं कि 'ये तो आप कहेंगी ही', जिस पर सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इसके बाद अमिताभ उनसे पूछते हैं कि आप किसको अपने साथ लाई हैं?

 'मैं अपने साथ अपने मंगेतर को लेकर आई हूं?'

'मैं अपने साथ अपने मंगेतर को लेकर आई हूं?'

इस पर ऐश्वर्या कहती हैं कि 'मैं अपने साथ अपने मंगेतर को लेकर आई हूं?' इस पर अमिताभ उनके मंगेतर का स्वागत करते हुए कहते हैं कि आप लोग विवाह करने वाले हैं? इस पर ऐश्वर्या ने कहा कि 'हां, सर जनवरी में', इसे सुनने के बाद अमिताभ ने जो कहा वो बेहद ही हैरत अंगेज था।

अमिताभ ने कहा कि 'जनवरी में शादी क्यों?

अमिताभ ने कहा कि 'जनवरी में शादी क्यों? जब आपने इन्हें चुन ही लिया है और अब इनका पब्लिक में एक्सपोजर भी हो गया है तो शादी जनवरी में क्यों हो रही है? इस पर ऐश्वर्या शर्माते हुए कहती हैं कि ' अगर आप बोल रहे हैं सर तो हम शादी प्री-पोंड कर लेंगे।' जिस पर अमिताभ बच्चन हंसते हुए ऐश्वर्या के मंगेतर से कहते हैं कि 'भाई साहब शादी जल्दी कराने का श्रेय मुझे दीजिएगा।' जिसे सुनने के बाद हर कोई जोर-जोर से हंसने लगता है।

' कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन पूरे शबाब पर

यही नहीं जब ऐश्वर्या ने अमिताभ से पूछा कि क्या उन्होंने कभी भी लोकल ट्रेन में यात्रा की है, इस पर अमिताभ ने कहा कि जब करियर के शुरुआती दौर में वो संघर्ष कर रहे थे तो लोकल ट्रेन में ही यात्रा किया करते थे। जिस पर ऐश्वर्या ने कहा कि उन्हें लोकल में यात्रा करना बहुत बढ़िया लगता है और वो उसमें शॉपिंग भी कर लेती हैं, जिसे सुनकर अमिताभ मुस्कुराए बिना नहीं रह पाते हैं। फिलहाल ऐश्वर्या अभी हॉटसीट पर हैं और अच्छा खेल रही हैं, देखते हैं कि उनका सफर कितनी दूर तक केबीसी में आगे बढ़ता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+