KBC 13: गीता सिंह गौर बनीं सीजन की तीसरी करोड़पति, जनिए कौन हैं गीता
कौन हैं केबीसी में 1 करोड़ जीतने वालीं गीता सिंह गौर
मुंबई, 8 नवंबर: टीवी के मशहूर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन एक और करोड़पति मिल गया है। गीता सिंह गौर के एक करोड़ जीतने के बाद वो जैकपॉट यानी 7 करोड़ के लिए खेलेंगी। गीता सिंह गौर कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 में 1 करोड़ जीतने वाली तीसरी प्रतियोगी बनीं है। आइए बताते हैं कि गीता सिंह कौन हैं, जिन्होंने ये कमाल किया है।
Recommended Video

गृहिणी हैं गीता सिंह
सोनी टीवी चैनल के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 13 में अब तक दो कंटेस्टेंट एक करोड़ रुपए जीत सके थे। गीता सिंह ऐसा करने वाली तीसरी कंटेस्टेंट हैं। शो के नए प्रोमो से ये पता चला है। उनका शो आज यानी 8 नवंबर को ऑन एयर होगा। खास बात ये है कि सीजन की दो करोड़पतियों में एक आगरा की शिक्षिका हिमानी बुंदेला और एक आईएएस की तैयारी कर रहे साहिल अहिरवाल थे। वहीं राजस्थान की गीता सिंह गौर एक आम गृहिणी हैं।

बच्चों के बड़े होने के बाद अपने लिए जिया
सोनी टीवी पर गीता के करोड़पति बनने का जो प्रोमो जारी किया गया है। उसमें गीता अपने बारे में बताते हुए कहती हैं, मैं 53 साल की हूं और एक आम गृहिणी हूं। गीता गौर की शादी 19 साल की उम्र में हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अपने बच्चों की परवरिश में लगा दी। अब बच्चों के बड़े होने के बाद अपने जीवन की 'दूसरी पारी' में अपने लिए जीना चाहती थी।

जीप भी चलाती हैं गीता सिंह
सोनी टीवी ने जो प्रोमो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, उसमें आप देखेंगे कि गीता सिंह गौर एक तरफ अपनी पोती के साथ खेल रही हैं। तो वह जीप चलाती हुई भी नजर आती हैं। प्रोमो वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि बच्चों के साथ उनकी पढ़ाई, घर और काम को देखते हुए मैं कब 53 वर्ष की हो गई समझ ही नहीं आया। अब मैं अपने लिए जीयूं रही हूं। इसके बाद शो के होस्ट अमिताभ बच्चन को दिखाया जाता है, जो गीता से कहते हैं- एक करोड़ जीत गई हैं आप।
अब सात करोड़ के लिए खेलेंगी
गीता अब सात करोड़ रुपए के लिए गेम खेलेंगी। उनके सामने सात करोड़ रुपये का प्रश्न रखा जाएगा, वो इस सवाल का जवाब देकर सात करोड़ रुपए इस शो से जीत पाती हैं या नहीं, इसका पता अगले एपिसोड में चलेगा।

लोकप्रिय शो है केबीसी
केबीसी टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में गिना जाता है। इस शो पर फिल्मों की रिलीज से पहले स्टारकारस्ट भी जाते हुए देखी जाती है तो कई बड़े सितारे भी इसमें पहुंचते हैं। हाल ही में केबीसी 13 के सेट पर फिल्म सूर्यवंशी की स्टारकास्ट अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications