KBC 13: ओडिशा की स्वाति ने कहा-'शादी उससे करो जो आपका वजन नहीं दिल देखे'
मुंबई, 26 अगस्त। केबीसी के 13वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी हैं। शो की तीसरी प्रतियोगी रही ओडिशा की स्वाति श्रीलेखा, जिन्होंने 6 लाख 40 हजार रुपये जीतकर गेम क्विट कर दिया। शो के दौरान स्वाति का खास अंदाज लोगों को देखने को मिला, जिसे देखकर अमिताभ बच्चन भी काफी हैरान रह गए। शो में अपने से उम्र में 16 साल छोटे भाई के साथ पहुंची स्वाति से जब अमिताभ बच्चन ने पूछा कि 'आपने वीडियो क्लिप में कहा कि आप अविवाहित हैं और आपको राईट मैन का इंतजार है।'

हर कोई एक ही सवाल करता था कि वजन कितना है?
तो इस पर स्वाति ने हंसते हुआ कहा कि 'दरअसल जब मैं जवान थी मतलब की मेरी शादी की उम्र थी, उस वक्त मेरे लिए मेरे घरवालों ने पूरी कोशिश की, लेकिन जहां-जहां भी मेरी तस्वीर भेजी गई, वहां हर कोई एक ही सवाल करता था कि वजन कितना है? जिस वजह से उन्होंने अब तक शादी नहीं की।'

'शादी उससे करो जो आपका वजन नहीं दिल देखे'
स्वाति ने इसी की साथ ही केबीसी के मंच से एक कड़ा संदेश भी लड़कियों को दिया कि 'शादी उससे करनी चाहिए जो आपका वजन नहीं हृदय देखे। जिस पर अमिताभ बच्चन भी ताली बजाए बिना नहीं रह पाए, उन्होंने उन्हें आगे के जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं भी दीं। मालूम हो कि स्वाति श्रीलेखा पेशे से अंग्रेजी की टीचर हैं और जीती गई राशि का प्रयोग अपने स्कूल में करना चाहती हैं।'

'केबीसी 13' का रोमांच चरम पर
'केबीसी 13' के पहले प्रतियोगी का नाम ज्ञानराज था, जो कि बीएसए के उन 100 यंग साइंटिस्ट के प्रतिष्ठित ग्रुप में शामिल हैं, जिन्हें पीएम मोदी को सलाह देने के लिए चुना गया था,जबकि शो की दूसरी प्रतियोगी उत्तराखंड की डॉ. नेहा बाठला थीं, जिन्होंने शो में 12 लाख 50 हजार रु जीते, वो जानवरों की डॉक्टर हैं।

शो की जान अमिताभ
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और केबीसी अगर एक-दूसरे के पर्याय कहे जाएं तो गलत ना होगा। केबीसी का यह 13वां सीजन है। केवल सीजन 3 को छोड़ दिया जाए तो बिग बी ने इस क्विज शो के सारे सीजन होस्ट किए हैं और हर बार इस शो ने सफलता का नया इतिहास लिखा है।
सोनीलिव एप को डाउनलोड कीजिए
लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी क्विज शो खेल सकते हैं। इसके लिए सोनीलिव एप को डाउनलोड कीजिए।












Click it and Unblock the Notifications