KBC 13 का वो सवाल जिसने दीपिका पादुकोण-फराह खान को जिताए 25 लाख रुपये
मुंबई, 11 सितंबर। सोनी टीवी टेलीकास्ट होने वाले मशहूर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 13 इन दिनों दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसके पीछे वजह है बिग बी यानी अमिताभ बच्चन की बेहतरीन अंदाज हैं और शो मेकर्स का हर बार के सीजन में किया जाने वाला नए प्रयोग हैं। केबीसी 13 के 10 सितंबर को प्रसारित हुए शानदार शुक्रवार एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और फिल्म निर्माता व कोरियोग्राफर फराह खान शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंची।

दीपिका-फराह को यूज करनी पड़ी थी तीसरी लाइफ लाइन
बड़ी ही मजेदार बातों के साथ ये शो शुरू हुआ और खूब सारे राज खुले। जिसने दर्शकों का जमकर इंटरटेन्मेंट किया। अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी दीपिका-फराह ने अपनी तीसरी लाइफ लाइन का उपयोग करने के बाद 25 लाख रुपए जीते।

11वें प्रश्न के लिए अपनी पहली लाइफ लाइन का प्रयोग की
25 लाख के सवाल पर पहुंचने से पहले दीपिका पादुकोण और फराह खान ने बाखूबी जवाब दिए। उन्होंने 11वें प्रश्न के लिए अपनी पहली लाइफ लाइन का प्रयोग करते हुए उत्तर दिया था, वहीं दूसरी और तीसरी लाइफ लाइन फ्लिप द क्वेश्चन और आस्क द एक्सपर्ट एक ही प्रश्न में यूज किए और सही जवाब देकर 25 लाख रुपए जीते। जिस 25 लाख के सवाल का दीपिका पादुकोण और फराह खान ने केबीसी में जवाब देकर धनराशि जीती वो फिल्मों, संपादकों और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से संबंधित एक प्रश्न था।

जानें वो कौन सा प्रश्न था
प्रश्न - फरवरी 2020 में, किस फिल्म संपादक ने 'सबसे अधिक भाषाओं में संपादित फिल्मों' के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया?
A. श्रीकर प्रसाद
B. लेनिन
c. एन बी श्रीकांत
D. रेणु सलूजा
उत्तर : श्रीकर प्रसाद

बिग बी ने पीकू फिल्म से जुड़ी ये बात की शेयर
ये स्पेशल एपिसोड दर्शकों ने खूब एन्जाय किया। अमिताभ बच्चन नेपीकू फिल्म को याद करते हुए दीपिका पर सेट पर अपना खाना कभी साझा नहीं करने की बात बताई वहीं बाद में पति और अभिनेता रणवीर सिंह के बारे में शिकायत की कि शादी के पहले रनवीर ने वादा किया था कि नाश्ता बनाकर खिलाएंगे लेकिन आज तक नहीं खिलाया। जिस पर अमिताभ बच्चन ने एक्टर पति रणवीर सिंह को फोन करके क्लास लगाई थी।

'एक चुटकी सिंदूर' डायलॉग बोले बिग बी
अमिताभ को दीपिका पादुकोण अभिनीत निर्देशक की फिल्म ओम शांति ओम से प्रसिद्ध 'एक चुटकी सिंदूर' डायलॉग वाली लाइन भी अपने निराले अंदाज में बोली थी। वहीं दीपिका पादुकोण ने अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में भी बात की।
ृ












Click it and Unblock the Notifications