KBC 13: गलत जवाब देकर 9 लाख 30 हजार रु हारे डिलीवरी ब्वॉय आकाश वाघमारे , जानिए क्या था सवाल?
मुंबई, 16 सितंबर। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले केबीसी का रोमांच अपने चरम सीमा पर है। बुधवार को खेल की शुरुआत मुंबई के डिलीवरी ब्वॉय आकाश वाघमारे के साथ हुई जो कि एक गलत जवाब देने के कारण 9 लाख 30 हजार की रकम हार गए और उन्हें मात्र 3 लाख 20 हजार रु पर संतोष करना पड़ा। मालूम हो कि आकाश रोलओवर कंटेस्टें थे, जो कि 25 लाख के सवाल पर पहुंचे थे लेकिन वहां पर उनसे गलती हुई और वो एक मोटी रकम जीतते-जीतते हार गए।

क्या था वो सवाल?
सवाल था : अंतरिक्ष यान 'होप' मंगल की कक्षा में प्रवेश करने वाला मध्य पूर्व का पहला खोजी मिशन बन गया। होप किस देश का अंतरिक्ष मिशन है?
विकल्प थे
- ईरान
- सऊदी अरब
- सयुंक्त अरब अमीरात
- कतर
- सही जवाब था- ऑप्शन सी-'सयुंक्त अरब अमीरात'
- आकाश मे कहा-ऑप्शन बी-सऊदी अरब

आकाश के पास उस वक्त तक लाइफलाइन नहीं बची थी
आकाश के पास उस वक्त तक लाइफलाइन नहीं बची थी,फिर भी उन्होंने रिस्क लिया लेकिन उन्हें रिस्क लेना भारी पड़ गया और वो 9 लाख 30 हजार रु हार गए।

आकाश फूड डिलीवरी बॉय हैं
मालूम हो कि सिविल सेवा में जाने में सपना देखने वाले आकाश फूड डिलीवरी बॉय हैं, वो पढ़ाई के साथ-साथ फूड डिलीवरी करने भी काम करते हैं। उनकी घर की माली हालत कुछ ज्यादा बढ़िया नहीं है इसलिए उन्हें फूड डिलीवरी का काम करना पड़ता है।

शानदार शुक्रवार
मालूम हो कि इस बार केबीसी के 'शानदार शुक्रवार' सेगमेंट में आपको देश को दो बड़े दिग्गज ओलंपिक गोल्ड विजेता नीरज चोपड़ा और हॉकी के 'द वॉल' कहे जाने वाले खिलाड़ी पीआर श्रीजेश हॉट सीट पर बैठे नजर आएंगे। शो का प्रोमो आउट हो गया है, जिसने लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। शो के दौरान नीरज और श्रीजेश सदी के महानायक और होस्ट अमिताभ संग काफी मस्ती करते दिखाई पड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications