अमिताभ बच्चन के पैर में हुआ फैक्चर, फिर भी किया KBC का स्पेशल एपिसोड शूट, लोगों ने की वाहवाही

अमिताभ बच्चन के पैर में हुआ फैक्चर, फिर भी किया KBC का स्पेशल एपिसोड शूट

मुंबई, 1 अक्टूबर: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति को लेकर चर्चा में हैं। 78 वर्षीय अमिताभ बच्चन के पैर में फैक्चर हो गया है। लेकिन फिर भी उन्होंने केबीसी की शूटिंग नहीं छोड़ी है। अमिताभ बच्चन ने अपने फैक्च पैर की तस्वीर अपने ब्लॉग पर शेयर की है। बिग बी के पैर की अंगुली में फ्रैक्चर है। लेकिन फिर भी अमिताभ बच्चन ने केबीसी की स्पेशल शूटिंग पूरी की है। अमिताभ बच्चन ने आने वाले नवरात्री को लेकर अपने आउटफिट में भी बदलाव किए हैं। आगामी नवरात्रि उत्सव के अनुसार अमिताभ बच्चन ने नेहरू जैकेट के साथ सफेद कुर्ता पायजामा पहना है। इसके साथ ही अपने पैरों के फैक्चर को ध्यान में रखते अमिताभ बच्चन ने ऐसे फुटवियर का चुनाव किया है, जो उनके आउटफिट के साथ मैच हो और उनके पैरों के लिए भी आरामदायक हो।

Recommended Video

    KBC 13: अमिताभ बच्चन के पैर की उंगली में फ्रैक्चर, फिर भी पूरी की शूटिंग | वनइंडिया हिंदी
    अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में फ्रैक्चर की बात

    अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में फ्रैक्चर की बात

    अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में फ्रैक्चर पैर की तस्वीर साझा की है। इसे शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने पैर के घाव के बारे में भी लोगों को बताया है। अमिताभ ने लिखा है, ''.. टूटे पैर की अंगुली, दर्द में काफी है, पर मैं इसपर प्लास्टर नहीं लगाऊंगा। क्योंकि अभी तक इसके लिए कोई खोजी हुई विधि नहीं है। इसलिए मैंने एक नरम कुशल काम किया है, जिसे आम भाषा में 'बडी टैपिंग' कहा जाता है। ऐसा इसलिए दोस्त, क्योंकि टूटी हुई उंगली को सहानुभूति दी जाती है।''

    अमिताभ बच्चन की लोगों ने की वाहवाही

    अमिताभ बच्चन की लोगों ने की वाहवाही

    78 वर्षीय अमिताभ बच्चन का पैर में चोट की परवाह किए बिना केबीसी शूटिंग करना लोगों को काफी पसंद आया है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर बिग बी की इसके लिए तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है, इस उम्र में इतना काम ऊपर से पैर की चोट की परवाह किए बिना, कमाल है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, शो मस्ट गो ऑन।

    ऐसा पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन का हेल्थ सही नहीं है और उन्होंने काम किया हो। इससे पहले भी कई बार अमिताभ बच्चन ऐसा कर चुके हैं। इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन काफी एक्टिव रहते हैं।

    फिर से जवान होना चाहते हैं अमिताभ बच्चन!

    फिर से जवान होना चाहते हैं अमिताभ बच्चन!

    अमिताभ बच्चन जो फिलहाल पैर की अंगुली में फ्रैक्चर से धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं, चाहते हैं कि वह एक बार फिर से अपने युवा दिनों में वापस जा सकें। अमिताभ बच्चन ने अपनी ये इच्छा इंस्टाग्राम पर जाहिर की है। अमिताभ बच्चन चाहते हैं कि वह एक बार फिर से यंग हो जाएं ताकि वह किसी भी आउटफिट में रॉक कर सकें।

    जब वह किसी भी पोशाक को रॉक कर सकें। अमिताभ बच्चन ने दो फोटोशॉप्ड तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया है, जिसमें वह दो अलग-अलग लुक में दिख रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट को कैप्शन दिया, "ऐसे दिनों में वापस आकर बहुत अच्छा लगेगा.. लेकिन..."

    ये भी पढ़ें- KBC 13: Hot सीट पर बैठी संध्या ने अमिताभ से पूछा-क्या आपने GST भरा? जानिए क्या था बिग बी का जवाब?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+