KBC 13: अमिताभ ने खूबसूरत कृति संग किया Ballroom Dance, कहा- 'कॉलेज के दिन याद आ गए'

मुंबई, 20 अक्टूबर। सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन लोगों के बीच जोर-शोर से पसंद किया जा रहा है। हर शुक्रवार शो में कोई ना कोई सेलिब्रेटी मेहमान बनकर आता है। इसी क्रम में इस शुक्रवार शो में बॉलीवुड की चार्मिंग अदाकारा कृति सेनन गेस्ट के रूप में पधारने वाली हैं। जहां वो अपनी आने वाली फिल्म 'हम दो हमारे दो ' का प्रमोशन करेंगी।

 अमिताभ ने कृति संग किया Ballroom Dance

अमिताभ ने कृति संग किया Ballroom Dance

लेकिन शो के टेलिकास्ट होने से पहले शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर शेयर करके लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। दरअसल अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो कृति सेनन के साथ बॉलरूम डांस करते नजर आ रहे हैं। फोटो जरूरत से ज्यादा मनमोहक है।

कृति सेनन काफी हसीन लग रही हैं

शेयर की गई तस्वीर में कृति सेनन लाल रंग के गाउन में बहुत ज्यादा हसीन लग रही हैं तो वहीं अमिताभ बच्चन का डैशिंग लुक हर बार की तरह इस बार भी लोगों को लुभा रहा है।

आह...कॉलेज और कोलकाता में बिताए गए दिनों की...

फोटो शेयर करते हुए बिग बी ने कैप्शन लिखा है कि 'रेड ड्रेस में खूबसूरत कृति के साथ बॉलरूम डांस...आह...कॉलेज और कोलकाता में बिताए गए दिनों की याद आ गई'। अमिताभ और कृति की ये फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस तस्वीर को अभी तक 887,811 likes मिल चुके हैं।

फिल्म 'हम दो हमारे दो'

फिल्म 'हम दो हमारे दो'

आपको बता दें कि 'हम दो हमारे दो' फिल्म में कृति के साथ राजकुमार राव, परेश रावल और रत्ना पाठक शाह भी लीड रोल में हैं। फिल्म में मां-बाप को गोद लेने की कहानी है। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 29 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है। राजकुमार और कृति इससे पहले फिल्म 'बरेली की बर्फी' फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।

फिल्म 'मिमी' के लिए काफी तारीफ हुई

हाल ही में फिल्म 'मिमी' के लिए उनकी काफी तारीफ हुई थी तो वहीं फिल्म 'पानीपत' में भी उनके काम को काफी सराहा गया था। 'हम दो हमारे दो' फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है, जिसके निर्देशक अभिषेक जैन और निर्माता दिनेश विजन हैं। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों का ध्यान खींचा है देखते हैं कि फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है?

KBC 13 को मिला दूसरा करोड़पति

KBC 13 को मिला दूसरा करोड़पति

KBC 13 को दूसरा करोड़पति मिल गया है, सोनी टीवी ने शो के प्रोमो आउट कर दिया है, जिसमें अमिताभ हॉट सीट पर बैठे प्रतियोगी साहिल से एक करोड़ का सवाल पूछ रहे हैं। पहले तो प्रतियोगी थोड़ी दुविधा में होते हैं लेकिन बाद में वो सवाल का जवाब देते हैं जो कि सही होता है और जिसके बाद अमिताभ उनके करोड़पति बनने का ऐलान करते हैं।

7 करोड़ का सवाल

इसके बाद बिग बी कहते हैं कि खेल अभी खत्म नहीं हुआ है, इसके बाद प्रतियोगी साहिल से 7 करोड़ का सवाल पूछा जाता है, अब क्या साहिल उसका जवाब देते हैं? इसको जानने के लिए आपको आज और कल केबीसी का एपीसोड देखना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+