Kaun Banega Crorepati 16: केबीसी की हॉट सीट पर परिवार के साथ बैठने का सुनहरा मौका, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन
Kaun Banega Crorepati 16: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर हर बार कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते हैं और आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को उनके साथ साझा करते हैं।
अमिताभ बच्चन कई सालों से कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं और फैंस का उन्हें खूब सारा प्यार भी मिल रहा है। यही वजह है कि शो की हॉ सीट पर बैठने और अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए लोग कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। इस बीच शो में 'फैमिली वीक' की घोषणा की गई है।

कौन बनेगा करोड़पति 16 का अगर हिस्सा बनना चाहते हैं तो ये एक सुनहरा मौका है। जहां आप अपने परिवार के साथ जाकर हॉट सीट पर बैठ सकते हैं। इस सेगमेंट में तीन-तीन के परिवारों को बुलाया जाएगा, जो कि साथ में शो में भाग लेंगे। ये ना सिर्फ शो में नॉलेज टेस्ट करने का बेहतरीन मौका है बल्कि अमिताभ बच्चन के साथ मस्ती करने का बड़ा मौका है।
ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan की ये फिल्म लोगों को नहीं आई थी रास, एक फैन ने गुस्से में मचा दिया था कोहराम
फैमिली वीक का हिस्सा बनने के लिए क्या है जरूरी?
अगर आप फैमिली वीक का हिस्सा बनना चाहते हैं तो, इसके लिए परिवार में सभी सदस्यों की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी आवश्यक है। दूसरी चीज रजिस्ट्रेशन के लिए सोनीलिव ऐप के जरिए परिवार के सदस्य सभी प्रश्न का अगर सही उत्तर देते हैं, तो उनकी एंट्री हो सकती है। अगर एक बार एंट्री हो गई तो, अपनी नॉलेज के आधार पर मोटी रकम जीत सकते हैं।
आपको बता दें कि, फैमिली वीक के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। लेकिन अब भी देरी नहीं हुई है, अगर आप भी इसका हिस्सा बनना चाहते हैं तो बता दें, इसकी आखिरी तारीख 7 जनवरी 2025 है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएंगे। इस मौके को अगर गंवाना नहीं चाहते तो आज ही रजिस्ट्रेशन करवाएं और शो का हिस्सा बनें।
ये भी पढ़ें: सुपस्टार होकर भी पत्नी जया से पैसे लेते हैं अमिताभ बच्चन, KBC में किया बड़ा खुलासा, कहा-'मेरे पास नहीं होते'












Click it and Unblock the Notifications