KBC 16: 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के पहले एपिसोड में इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, रोते हुए कही ऐसी बात
Kaun Banega Crorepati 16: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले कई सालों से टीवी का पॉपुलर रिएलिटी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर शो का 16वां सीजन गत 12 अगस्त 2024 (सोमवार) को रात 9 बजे से शुरू हो चुका है।
इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन
इस बार शो की शुरुआत करते हुए अमिताभ बच्चन काफी इमोशनल हो गए थे। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अमिताभ बच्चन ने कहा- आज इस दौर की शुरुआत हो रही है, पर मैं आज शब्दों के मामले में थोड़ा सा कमजोर पड़ रहा हूं। वो इसीलिए क्योंकि किसी भी शब्द में वो हैसियत नहीं लग रही जो आप सबके प्यार का आभार मैं व्यक्त कर सकूं।

अमिताभ बच्चन का वीडियो हुआ वायरल
अमिताभ बच्चन ने कहा- मैं किन शब्दों में आपकी दुआओं का धन्यवाद दूं, जिसने कौन बनेगा करोड़पति को पुनर्जन्म दिया, जिसने इस मंच को फिर से जगमग कर दिया है। जिसने फिर से ये परिवार बना दिया और मुझे फिर से ये मौका दिया।
'मैं इस देश की जनता के आगे नतमस्तक हूं'
बिग बी ने आगे कहा- केबीसी के पुनर्जन्म, पुनरुत्थान, पुनर्निर्माण के लिए मैं इस देश की जनता के आगे नतमस्तक हूं। ये मंच आपका है, ये खेल आपका है और दौर सिर्फ आपका है। मैं एक बार फिर आपके सामने उपस्थित हूं। मुझे विश्वास है कि आप मेरा हाथ थामे हिम्मत देते रहेंगे।
पहले एपिसोड में रोने लगे अमिताभ बच्चन
वीडियो में देखा जा सकता है कि ये सारी बातें कहते हुए अमिताभ बच्चन काफी इमोशनल हो गए थे और उनकी आंखों में आंसू भर आए थे। सेट पर मौजूद ऑडियंस ने तालियों से अमिताभ बच्चन का स्वागत किया। आपको बता दें कि शो के पहले एपिसोड में उत्कर्ष बक्शी ने फास्टेस्ट फिंगर जीता और हॉट सीट पर पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications