कैटरीना की 14 साल की उम्र में मॉम-डैड का हो गया था तलाक, अब शादी से पहले वायरल हो रहा एक्ट्रेस का बयान
कैटरीना की 14 साल की उम्र में मॉम-डैड का हो गया था तलाक, अब शादी से पहले वायरल हो रहा एक्ट्रेस का बयान
मुंबई, 06 दिसंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कैटरीना कैफ का अब तक कई एक्टर के साथ नाम जुड़ चुका है फाइनली कैटरीना कैफ विक्की कौशल से शादी करने को तैयार हो गई है, कैटरीना की शादी की खबर सुनकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। कैटरीना ने शादी जैसे बंधन में बंधने का फैसला लेने में शायद इललिए इतना समय लगाया क्योंकि वो प्यार करने के साथ भरोसेमंद जीवनसाथी तलाश रही थीं। क्योंकि 14 वर्ष की छोटी सी उम्र में उन्होंने अपने परिवार को टूटते हुए देखा था।

कैटरीना की 14 साल की उम्र में मॉम-डैड का हो गया था तलाक
बता दें जब कैटरीना 14 साल की थी तभी उनके मां सुजैन टार्कोट और पिता मोहम्मद कैफ का तलाक हो गया था। तलाक के बाद कैटरीना की मॉम अपने आठ बच्चों के साथ हवाई हमेशा के लिए शिफ्ट हो गई थी।

शादी से पहले वायरल हो रहा एक्ट्रेस का बयान
कैटरीना की मां ने अकेले अपने 8 बच्चों को पाला। कैटरीना ने अपने एक इंटरव्यू में अपना ये दर्द बयां किया था। कैटरीना की शादी की खबरों के बीच कैटरीना का पुराना बयान जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैटरीना ने अपने इस इंटरव्यू में कहा था "पिता के बिना जीवन में बहुत खालीपन लगता है और एक लड़की के लिए ये इनसिक्योरिटी पैदा करता है।कैटरीना-विक्की शादी: जानें क्यों और कैसे हुआ था कैटरीना और सलमान के बीच बेक्रअप

एक्ट्रेस ने कहा था- काश मेरे साथ भी पिता होते
कैटरीना ने कहा था कि जब मेरे बच्चे होंगे, तो मैं चाहती हूं कि वो हमेशा अपने मां और पापा के साथ रहें। एक्ट्रेस ने कहा था जब मैं इमोशनल दौर से गुजरी तो हमेशा मुझे लगा कि काश मेरे साथ भी पिता होते। एक ऐसा शख्स जो आपको बिना शर्त के प्यार करें।

कैटरीना अपने से उम्र में 4 साल छोटे विक्की से शादी
पिता तो नहीं अब विक्की के रूप में कैटरीना को अपने होने वाले बच्चों के लिए वो शख्स मिल गया हैं, जो उनकी ये इच्छा पूरा करेगा और उन्हें बिना शर्त के जीवन भर प्यार करेगा। बता दें दोनों की उम्र में लंबा अंतर है कैटरीना की उम्र 38 साल है और विक्की की उम्र 33 साल है। दोनों इसी हफ्ते राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस रिजॉर्ट में शादी कर रहे हैं। दोनों की शादी के शाही इतजाम किए जा रहे हैं। हालांकि कैटरीना और विक्की दोनों ने ही अभी तक आधिकारिक तौर पर शादी का ऐलान नहीं किया है।

9 दिसंबर को ही शादी होगी
कैटरीना और विक्की राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस रिजॉर्ट में शादी कर रहे हैं। उत्सव तीन दिनों तक होगा - कथित तौर पर 7 दिसंबर को संगीत होगा, 8 दिसंबर को मेहंदी और 9 दिसंबर को ही शादी होगी। पिछले हफ्ते, जिला प्रशासन ने होटल के कर्मचारियों और इवेंट कंपनी के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की। इस बैठक में जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह और अतिरिक्त जिलाधिकारी सूरज सिंह नेगी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications