कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी का मिला सबूत! लंदन की सड़कों पर इस हाल में दिखीं एक्ट्रेस, वायरल हुआ VIDEO
Katrina Kaif Pregnancy: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ फैंस के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों जब भी कैमरा के सामने आते हैं तो फैंस इन पर खूब प्यार लुटाते हैं। इतना ही नहीं फैंस अक्सर दोनों की रोमांटिक तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बीच कपल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
बता दें कि, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इन दिनों लंदन में वेकेशन पर गए हैं। लंदन में हॉलीडे एंजॉय हुए दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर अपनी पत्नी का ध्यान रखते हुए नजर आए। इसके अलावा कैटरीना एक बार फिर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में आ गईं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल लंदन की सड़कों पर घूमते हुए नजर आए। इस दौरान विक्की एक्ट्रेस का हाथ थामे उनका ध्यान रखते हुए दिखाई दिए। वहीं कैटरीना ने ओवरसाइज कपड़े पहने हुए हैं जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और वह जल्द ही फैंस को गुड न्यूज देने वाली हैं।
कैटरीना कैफ की इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, हां ये तो प्रेग्नेंट ही है। एक ने लिखा, 'ये सच में प्रेग्नेंट है।' वहीं कुछ फैंस का कहना है कि प्रेग्नेंसी के बावजूद एक्ट्रेस बाहर क्यों घूम रही हैं। कुछ ने ये तक कहा कि कैटरीना और विक्की डिलीवरी कराने के लिए लंदन गए हैं। खैर एक्ट्रेस ने अब तक अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है।
बता दें कि, कैटरीना कैफ काफी समय से किसी भी इवेंट में नजर नहीं आईं। हाल ही में उन्होंने विक्की कौशल का 36वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था लेकिन सोशल मीडिया पर उन्होंने केवल एक्टर की तस्वीर साझा की थी। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ को आखिरी बार फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था जो कि साल 2023 में रिलीज हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications