कैटरीना कैफ ने स्कूल के बच्चो संग किया 'मालम पिथा पिथा' गाने पर धांसू डांस, वीडियो देख 'विजय' भी होंगे मदहोश

कैटरीना कैफ अपनी लेटेस्ट वीडियो में किसी खास इवेंट पर स्कूल के बच्चों के बीच जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं।

मुंबई, 26 सितंबरः बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ बी टाउन के फेमस एक्टर विक्की कौशल के साथ शादी करने के बाद से सुर्खियों में छाई हुई हैं। लोग कैटरीना की एक्टिंग के साथ साथ उनके डांस मूव्स और खूबसूरती के भी दीवाने हैं। अब तक कैटरीना ने कई बार अपने फेमस गाने 'चिकनी चमेली', 'काला चश्मा' और 'शीला की जवानी' पर बेहतरीन परफॉरमेंस दी है लेकिन इस बार किसी और गाने पर स्कूल के बच्चों के संग जबरदस्त डांस करती नजर आई हैं। कैटरीना कैफ का ये लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कैटरीना के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

कैटरीना ने स्कूल के बच्चों के साथ किया डांस

कैटरीना ने स्कूल के बच्चों के साथ किया डांस

आपको बता दें कि कैटरीना कैफ अपनी लेटेस्ट वीडियो में किसी खास इवेंट पर स्कूल के बच्चों के बीच जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ माउंटेन व्यू स्कूल के बच्चों के साथ धांसू डांस कर रही हैं। कैटरीना कैफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में छोटे-छोटे बच्चों के साथ कैटरीना साउथ के फेमस एक्टर विजय थलापति के मशहूर गाने 'मालम पिथा पिथा' पर जबरदस्त डांस कर रही हैं।

सिंपल लुक में नजर आईं कैटरीना कैफ

कैटरीना बच्चों के साथ सिंपल डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। इस डांस वीडियो में कैटरीना कैफ का ग्लैमरस लुक नजर नहीं आ रहा है बल्कि वह काफी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। साउथ के हिट सॉन्ग मालम पिथा पिथा गाने पर कैटरीना बच्चों के साथ डांस स्टेप्स मैच करने की कोशिश करती हुईं दिखाई दे रही हैं।

साउथ के हिट सॉन्ग पर थिरकीं कैटरीना

साउथ के हिट सॉन्ग पर थिरकीं कैटरीना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में उनकी हंसी से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बच्चों के साथ इस क्वालिटी टाइम को खूब इनजॉय कर रही हैं। बच्चों के बीच कैटरीना का भी बच्चों जैसा अंदाज देखने को मिल रहा है। खुले बालों और सिंपल कुर्ती में उनका ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

लोग कर रहे हैं कैटरीना की तारीफ

लोग कर रहे हैं कैटरीना की तारीफ

लोग कैटरीना के अंदाज और डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों की मानें तो कैटरीना इस वीडियो में बिल्कुल अलग दिखाई दे रही हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि कैटरीना शादी के बाद काफी बदल गई हैं और ज्यादा खूबसूरत लगने लगी हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी कैटरीना

इन फिल्मों में नजर आएंगी कैटरीना

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। जल्द ही कैटरीना फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा कैटरीना कैफ एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'फोन भूत' में नजर आने वाली हैं। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में कैटरीना साउथ के फेमस एक्टर विजय सेतुपित के साथ नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+