कैटरीना और विक्‍की करने वाले हैं शादी! Video में देखें कैसे एक्‍टर ने कैट को किया था प्रपोज

नई दिल्‍ली, 11 नवंबर। बॉलीवुड में हाल ही में कई एक्‍टर, एक्‍ट्रेस ने शादी के बंधन में बंध कर सदा के लिए एक दूजे हो गए हैं। वहीं इन दिनों बी-टाउन में सबसे अधिक चर्चा में कोई जोड़ी है, वो जोड़ी है कैटरीना कैफ और विक्‍की कौशल की है। पहले दोनों की सगाई की खबरें सुर्खियां बनी वहीं अब दावा किया जा रहा है कि दोनों दिसंबर महीने में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन विक्‍की और कैटरीना दोनों में से किसी ने भी अभी तक कोई ऑफिसियल ऐलान नहीं किया है। वहीं दोनों की शादी की चर्चाओं के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें विक्‍की कैटरीना कैफ को उनके एक्‍स ब्वायफ्रैंड सलमान खान के सामने शादी के लिए प्रपोज करते हुए नजर आ रहे थे।

कैटरीना और विक्‍की करने वाले हैं शादी!

कैटरीना और विक्‍की करने वाले हैं शादी!

विक्‍की और कैटरीना की शादी की खबरें ही नहीं ये भी दावा किया जा रहा है कि दोनों शादी राजस्‍थान के होटल में शाही अंदाज में करने वाले हैं। हालांकि विक्‍की और कैटरीना ने इस मामले पर चुप्‍पी साधे हुए हैं लेकिन दोनों को कई जगहों पर साथ स्‍पॉट किया गया और उनकी फोटो भी सामने आ चुकी है। वहीं विक्‍की द्वारा कैटरीना को प्रपोज करते हुए जो वीडियो वायरल हो रहा है उसके बाद फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैंकंगना के बयान ही नहीं ये अफेयर्स भी रहे सुर्खियों में, एक सुपरस्टार ने तो भेज दिया था लीगल नोटिस

सलमान खान के सामने विक्‍की कैटरीना को शादी के लिए किया प्रपोज

सलमान खान के सामने विक्‍की कैटरीना को शादी के लिए किया प्रपोज

दरअसल ये वायरल वीडियो अवार्ड फंग्शन का है जिसमें स्‍टेज पर कैटरीना को विक्‍की कौशल शादी के लिए प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। विक्‍की ने सबके सामने कहा मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मुझसे शादी करोगी। गौरतलब बात ये है कि इस वीडियो में जैसे ही विक्‍की कैटरीना को प्रपोज करते हैं उसके बाद ही कैमरा दर्शकों में बैठे सलमान खान पर जाता है और वो दोनों के बीच हो रही बात को गौर से सुनते नजर आ रहे हैं।

Recommended Video

    Vicky Kaushal और Katrina Kaif शादी के बाद बनेंगे Virat-Anushka के पड़ोसी? | वनइंडिया हिंदी
    कैट को विक्‍की के प्रपोज करने पर सलमान खान ने दिया यूं रिएक्‍शन

    कैट को विक्‍की के प्रपोज करने पर सलमान खान ने दिया यूं रिएक्‍शन

    स्‍टेज पर खड़ी कैटरीना को विक्‍की कौशल बड़े नॉटी अंदाज में कहते हैं मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं और आप किसी अच्‍छे से विक्‍की कौशल को ढूढ़कर उससे शादी क्‍यों नहीं कर ? अभी शादी का सीजन चल रहा है, तो मुझे लगा आपका भी मन हो रहा होगा, तो में आपसे पूछ ही लेता हूं। इस पर कैटरीना कहती हैं क्‍या? तब विक्‍की बोलते हैं क्‍या आप मुझसे शादी करेंगी? ये सुनकर कैटरीना मुस्‍कुराने लगती हैं और सलमान खान अचंभित नजर आते हैं।

    विक्‍की कैट की शादी में क्‍या जाएंगे सलमान खान

    इस वीडियो में और भी विक्‍की कौशल और कैटरीना के साथ के पल शामिल हैं जिसमें दोनो मुस्‍कुराते और शरमाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है विक्की कौशल और कटरीना कैफ दिसम्बर में सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट होटल में शादी के बंधन में बंधने वाले है जिसके लिए उन्‍होंने बुकिंग भी करवा ली है और इन दोनों की शादी में सलमान खान भी शिरकत करेंगे।

    सात सालों तक रहा है दोनों का अफेयर

    सात सालों तक रहा है दोनों का अफेयर

    बात दें सलमान खान कैटरीना कैफ का अफेयर बॉलीवुड में काफी दिनों तक चर्चा में रहा था। कैटरीना का सलमान के साथ अफेयर बॉलीवुड में सबसे पहला अफेयर था। सात सालों तक साथ रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था लेकिन दोनों अभी भी अच्‍छे दोस्‍त हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+