कश्मीर फाइल्स: विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ जारी हुआ था फतवा, इस तरह पत्नी ने उनको घाटी से निकाला
नई दिल्ली, 14 मार्च: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। कई लोगों ने इस फिल्म को कटघरे में खड़ा किया, लेकिन इसे देशभर में काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। विवेक की पत्नी और निर्माता पल्लवी जोशी ने भी इस फिल्म को बनाने में अहम भूमिका निभाई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान आने वाली मुश्किलों पर खुलकर बात की।

बजट था कम
पल्लवी के मुताबिक ये फिल्म मुश्किलों से भरी हुई थी। उनको शूट के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि ये कम बजट वाली फिल्म थी। साथ ही इसका प्रमोशन भी कम हो पाया। हालांकि सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा हो रही है।

आखिरी दिन जारी हुआ फतवा
पल्लवी के मुताबिक कश्मीर में फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन उनके और पति विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ एक फतवा जारी किया गया था, लेकिन किस्मत से वो दिन शूट का आखिरी दिन था। उन्होंने तुरंत विवेक से कहा कि चलो इस सीन को तुरंत खत्म करते हैं और एयरपोर्ट जाते हैं। हमको वैसे भी जाना ही था। उनको पता था कि उन्हें आने का दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

ऐसे बाहर निकलीं
उन्होंने आगे कहा कि हमने सीन को तुरंत खत्म किया और कुछ लोगों को होटल भेजा। साथ ही उनसे कहा कि तुम लोग सब कुछ बैग में डाल लो और उसे सेट पर ले आओ। हम यहां से निकल जाएंगे। उनके मुताबिक यही एकमात्र चुनौती थी, जिसका उन्होंने सामना किया था।
Recommended Video

सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म
कश्मीर घाटी में 1990 में कश्मीरी पंडितों पर खूब हिंसा हुई थी। जिस वजह से उनको घाटी छोड़ना पड़ा। ये फिल्म उस दौरान की घटनाओं पर आधारित है। कश्मीर फाइल्स की कास्ट में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, भाषा सुंबली और चिन्मय मंडलेकर हैं।












Click it and Unblock the Notifications