कश्मीरा शाह ने कामवाली बाई से करवाई मसाज और फिर जो हुआ..., रोती चिल्लाती वीडियो में आईं नजर

कश्मीरा शाह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसमें वह मसाज लेने के बाद रोती-चिल्लातीं नजर आ रही हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

मुंबई, 12 सितंबरः बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्टर कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने फिलहाल फिल्मों से दूरी बना ली है लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं और लोगों को अपना अपडेट देती रहती हैं। कुछ ही दिनों पहले कश्मीरा शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें वह अपने घर पर अपने पति , परिवार, दोस्त और ननद आरती सिंह के साथ गणपति बप्पा की आरती करती नजर आ रही थी। अब उनका एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसमें वह मसाज लेने के बाद रोती-चिल्लातीं नजर आ रही हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

कश्मीरा शाह ने कामवाली बाई से करवाया मसाज

कश्मीरा शाह ने कामवाली बाई से करवाया मसाज

एक्टर कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह अपने इस मसाज वीडियो को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कश्मीरा शाह अपनी कामवाली बाई से अपना मसाज करवा रही हैं। इसके बाद अचानक ही उनकी बाई उन्हें टांग पकड़कर जमीन पर घसीटती नजर आती हैं। कश्मीरा शाह मदद के लिए चिल्लाती रहती हैं। कश्मीरा शाह का यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

कश्मीरा को मसाज से दर्द होने लगा

कश्मीरा शाह ने इस मसाज वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में कामवाली बाई कश्मीरा शाह की मसाज करती नजर आ रही है। शुरू में तो कश्मीरा मसाज का आनंद लेती हैं लेकिन जैसे ही बाई उनकी कमर और हाथों की मसाज करने लगती हैं तो कश्मीरा के चेहरे का रंग उड़ने लगता है। उन्हें एहसास होने लगता है कि मसाज में आराम की जगह दर्द हो रहा है। वह चीखने-चिल्लाने लगती हैं।

पैर पकड़कर खींचने लगी बाई

कश्मीरा शाह मसाज के बीच में ही अपनी बाई की नजरों से बचकर कमरे से भागने की कोशिश करती हैं लेकिन तभी बाई उन्हें पकड़ लेती है और पैर पकड़कर खींचने लगती है। कश्मीरा शाह ने यह वीडियो फनी अंदाज में बनाया है। कश्मीरे ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- मुझे मसाज से नफरत है।

वीडियो पर लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर कश्मीरा के फैंस से लेकर सेलेब्स तक खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो पर तनाज ईरानी ने लिखा है- शायद तुम ही एक ऐसी स्टार होगी, जिसे मसाज पसंद नहीं होगा। लोगों को कश्मीरा का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

बिग बॉस 14 में नजर आ चुकी हैं कश्मीरा

आपको बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' में सपना का किरदार निभा चुके कृष्णा अभिषेक की पत्नी एक्ट्रेस श्मीरा शाह अब डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी बन गई हैं। साल 2019 में उन्होंने फिल्म 'मरने भी दो यारों' डायरेक्ट और प्रोड्यूस की थी। इसके अलावा वह कुछ दिन के लिए 'बिग बॉस 14' में भी नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+