कशिश कपूर के घर पर हुई लाखों की चोरी, नौकर फरार, जांच में जुटी पुलिस, जानें क्या है मामला
Kashish Kapoor: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम कशिश कपूर इस समय एक बड़ी परेशानी में फंस गई हैं। खबर है कि मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित उनके घर से लाखों रुपये नकद चोरी हो गए हैं।
बिग बॉस फेम कशिश कपूर के घर पर हुई चोरी
कहा जा रहा है कि इस वारदात को कशिश कपूर के घर में काम करने वाले नौकर ने ही अंजाम दिया है, जो अब फरार है। कशिश कपूर ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके घर से 4.5 लाख रुपये नकद गायब हैं।

लाखों की चोरी के बाद नौकर फरार
-शुरुआती जांच के मुताबिक इस चोरी का आरोप उनके घरेलू सहायक सचिन कुमार चौधरी पर लगा है, जो बीते 5 महीनों से कशिश कपूर के घर पर काम कर रहा था। एक्ट्रेस के अनुसार गत 6 जुलाई 2025 को ही उन्होंने अपनी अलमारी में कुल 7 लाख रुपये रखे थे।
-इसके बाद जब गत 9 जुलाई 2025 को वो अपनी मां को पैसे भेजने के लिए नकदी निकालने लगीं, तो अलमारी में सिर्फ 2.5 लाख रुपये ही मिले। इस बात से हैरान होकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया था।
अंबोली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
अंबोली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी सचिन एक्ट्रेस कशिश कपूर के घर पर रोजाना सुबह 11:30 बजे काम पर आता था और दोपहर 1 बजे तक वापस चला जाता था। घटना के बाद से वह लापता है।
कशिश कपूर का टीवी करियर
कशिश कपूर मूल रूप से बिहार के पूर्णिया इलाके की रहने वाली हैं। उन्होंने कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया है और रिएलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। फिलहाल वह काम के सिलसिले में मुंबई के अंधेरी (वेस्ट), वीरा देसाई रोड स्थित न्यू अंबिवली सोसाइटी में रह रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications