ऐसे ही फैंस के फेवरेट हीरो नहीं हैं कार्तिक आर्यन, 15 घंटे लगातार करते हैं मेहनत

कार्तिक आर्यन ऐसे ही नहीं, फैंस के फेवरेट एक्टर हैं। कार्तिक खूब मेहनत करते हैं और इसका सबूत उनकी रीसेंट पोस्ट है।

मुंबई, 12 अगस्त: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम और लविंग एक्टर्स हैं। एक के बाद एक शानदार फिल्में देने के बाद कार्तिक ने इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। साल 2011 से 'प्यार का पंचनामा' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले कार्तिक ने जब करियर की उड़ान भरी, तो फिर पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। कार्तिक 'लव आज कल 2', 'पति पत्नी और वो', 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'धमाका' और 'लुका-छिपी' जैसी फिल्मों में काम किया है। अब एक्टर क्रीति सेनन के साथ नजर आने वाले हैं। कार्तिक आर्यन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में एक्टर भी अपने फैंस के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। कार्तिक आर्यन बहुत मेहनत करते हें और इस बात का सबूत एक्टर ने खुद एक पोस्ट शेयर कर दिया है।

दमदार एक्टर हैं कार्तिक

दमदार एक्टर हैं कार्तिक

कार्तिक आर्यन ने बेहद कम समय में ही अच्छी-खासी पहचान बनाई है। एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों फैंस के दिलों पर राज किया है। लेकिन ये सब इतना आसान भी नहीं है, जितना कि नजर आता है। कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों के लिए बहुत मेहनत करते हैं और इस बात का सबूत उनकी हालिया पोस्ट है।

फैंस को नहीं करते निराश

फैंस को नहीं करते निराश

कार्तिक आर्यन अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते। हाल ही में एक्टर ने अपने फैंस को प्यारा सा तोहफा दिया है। अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा से एक्टर ने शूटिंग के दोरान की एक सेल्फी शेयर करते हुए फैंस को खुश कर दिया है।

एक्टर ने शेयर की सेल्फी

एक्टर ने शेयर की सेल्फी

सेल्फी शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा- सुबह से लेकर रात तक शूट। 15 घंटे और अब भी गिनती जारी है। कार्तिक का ये फोटो फिल्म शहजादा के सेट का है। एक्टर की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

शहजादा में दिखेंगे कार्तिक

शहजादा में दिखेंगे कार्तिक

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा जल्द ही रिलीज होने वाली है। एक्टर की ये फिल्म अगले साल फरवरी 10 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कार्तिक अभिनेत्री क्रिति सेनन के अपोजिट नजर आएंगे।

कियारा संग इस फिल्म में आएंगे नजर

कियारा संग इस फिल्म में आएंगे नजर

इसके अलावा कार्तिक आर्यन कियारा आडवाणी संग सत्यप्रेम की कथा में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम पहले सत्यनारायण की कथा रखा गया था, जिसके बाद विवाद से बचने के लिए इसका नाम बदल दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+