'7 साल से इंडस्ट्री में था लेकिन..', कार्तिक आर्यन ने बयां किया स्ट्रगल के दिनों का दर्द

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर ने बड़ी फिल्मों में काम करने के लिए शुरूआती सालों में काफी स्ट्रगल किया।

मुंबई, 11 सितंबर: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के सितारे बुलंदियों में हैं। जहां इस साल सभी बड़े अभिनेताओं की फिल्म एक-एककर फ्लॉप हो रही है तो वहीं कार्तिक की भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। जिसकी वजह से अब फैंस उनकी फिल्मों को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। आखिर करें भी क्यों ना उनकी फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब कार्तिक आर्यन लोग नाम तक नहीं जानते थे?

कार्तिक आर्यन ने किया स्ट्रगल के दिनों को याद

कार्तिक आर्यन ने किया स्ट्रगल के दिनों को याद

कार्तिक आर्यन फिलहाल बॉलीवुड एक ऐसा जाना माना नाम है जिसकी लाखों फीमेल फैन फॉलोइंग हैं। एक्टर अब किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने 7 साल के एक्टिंग करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। कार्तिक एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। आज हर एक्ट्रेस उनके साथ काम करना चाहती हैं। ऐेसे में एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया।

'जब लोग मेरा नाम तक नहीं जानते थे'

'जब लोग मेरा नाम तक नहीं जानते थे'

कार्तिक आर्यन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि, 'एक ऐसा समय था जब लोग मेरा नाम तक नहीं जानते थे। वो सब ये जानते थे ये वही लड़का है जिसने प्यार का पंचनामा में मोनोलॉग डायलॉग बोला है। एक्टर ने कहा मेरी जर्नी बहुत मुश्किल रही है। मैंने अपनी लाइफ में बहुत उतार- चढ़ाव देखें हैं'।

इस फिल्म से कार्तिक आर्यन को मिली पहचान

इस फिल्म से कार्तिक आर्यन को मिली पहचान

कार्तिक आर्यन ने आगे कहा, 'सात साल तक लोग मेरे नाम तक नहीं जानते थे। शुक्र है मैंने 20 साल की उम्र में एक्टिंग करनी शुरू की थी इसलिए मेरे पास बहुत समय था और इसका मेरे काम में भी फायदा हुआ। उन्होंने कहा, फिल्म सोनू की टीटू की स्वीटी से मुझे पहचान मिली। ये फिल्म तब आई जब मैंने अपने इंडस्ट्री में साल तक पूरे कर लिए थे। और लोग जानते तक नहीं थे कि मैं कौन हूं'।

आउटसाइडर होने पर बोले कार्तिक आर्यन

आउटसाइडर होने पर बोले कार्तिक आर्यन

इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने एक आउटसाइडर होने पर कहा कि,'बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्म होना करियर के लिए बहुत बड़ा रिस्क है। एक्टर ने ये भी कहा था कि इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉड फादर नहीं है। एक आउटसाइडर होने की वजह से मुझे हमेशा लगता है कि फिल्म फ्लॉप होने की वजह से यह धारणा बन जाती है कि आपका करियर खत्म हो जाएगा'।

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट

वहीं कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद उनके पास कई फिल्में पाइपलाइन पर हैं। कार्तिक ने हाल ही में अपनी फिल्म फ्रेडी की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा एक्टर साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' की शूटिंग कर रहे हैं। जिसमें उनके साथ एक बार फिर कियारा आडवाणी उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा हाल ही में एक्टर ने अपनी अगली फिल्म आशिकी 3 की अनाउंसमेंट की थी। हालांकि अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ कि उनके साथ फीमेल लीड रोल में कौन एक्ट्रेस नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+