कार्तिक आर्यन से फैन ने पूछा- भाई लैंबोर्गिनी कैसी है? एक्टर ने बताई ऐसी कमी, जवाब वायरल
मुंबई, 6 अक्टूबर: फिल्म एक्टर कार्तिक आर्यन ने बीते कुछ समय में बॉलीवुड में अपनी अच्छी पहचान बनाई है। कार्तिक फिल्मों के अलावा अपने महंगे शौक के लिए भी जाने जाते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने लैंबोर्गिनी कार खरीदी थी। इसको लेकर उनसे सोशल मीडिया पर सवाल हुआ है। जिस पर कार्तिक ने कार के कम एवरेज से परेशान होने की बात कही है। दरअसल, सोमवार रात कार्तिक ट्विटर पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन कर रहे थे। इसी दौरान उनसे उनकी लैंबोर्गिनी कार को लेकर सवाल हुआ।

क्या था सवाल और कार्तिक आर्यन का जवाब
सवाल जवाब के सेशन के दौरान सार्थक नाम के शख्स ने कार्तिक आर्यन से सवाल किया, 'भाई, लम्बो कैसी है?' इस पर कार्तिक आर्यन ने रिप्लाई करते हुए लिख, ऐवरेज कम देती है।' सोशल मीडिया पर कार्तिक का ये जवाब खूब वायरलहो रहा है। कई लोगों ने लिखा कि करोड़ों की गाड़ी लेकर ऐवरेज की बात कर रहे हो? एक यूजर ने लिखा कि बताओ लोग अब कार से ज्यादा पेट्रोल की कीमतों से डर रहे। सेशन के दौरान कार्तिक ने और भी कई सवालों के जवाब दिए।

इस साल अप्रैल में खरीदी थी कार
कार्तिक आर्यन ने इस साल अप्रैल में लैंबोर्गिनी कार खरीदी थी। उन्होंने इंस्टा पर अपनी नई कार के साथ तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी थी। कार्तिक को उसी दौरान कोरोना संक्रमण भी हुआ था, उन्होंने कार के साथ अपने कोरोना निगेटिव होने की भी जानकारी दी थी। 4.5 करोड़ की यह कार उन्होंने इटली से मंगाई है।

कार्तिक के पास कई बड़े प्रोजेक्ट
कार्तिक आर्यन के पास इस समय कई बड़ी फिल्मे हैं। इन दिनों वो 'भूल भुलैया 2' और 'फ्रेडी' नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं। फ्रेडी में कार्तिक और अलाया फर्नीचरवाला मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।म किरदार निभा रही हैं। 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी, परेश रावल, राजपाल यादव नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने 'धमाका' की शूटिंग भी खत्म कर ली है। ये फिल्म नवंबर में रिलीज हो सकती है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications