Satyaprem Ki Katha: ओपनिंग डे पर सुस्त पड़ी कार्तिक आर्यन की 'सत्यप्रेम की कथा', वीकेंड पर कमाई करने की उम्मीद

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज हो चुकी है। फिल्म को ओपनिंग डे पर अच्छी शुरूआत की।

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 1: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को बकरीद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को फैंस की ओर से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। गुरूवार को बकरीद की छुट्टी होने के बावजूद दर्शक फिल्म देखने थिएटर में बड़ी तादात में नहीं पहुंचे।

सत्यप्रेम की कथा को मिला कैसा रिस्पॉन्स?
कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा बॉक्स ऑफिस कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐसे में उम्मीद थी कि सत्यप्रेम की कथा बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा प्रदर्शन करेगी। वहीं अब रिलीज के बाद फिल्म को मिला-जुला रिव्यू मिल रहे हैं। हालांकि फैंस को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई। इसी के साथ फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई की। आइए जानते हैं कि सत्यप्रेम की कथा ने पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया।

kiara advani

पहले दिन की सिर्फ इतने करोड़ की कमाई
फिल्म 'भूल-भुलैया 2' के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की शानदार कैमिस्ट्री एक बार फिर फिल्म सत्यप्रेम की कथा में देखने को मिली। लेकिन जैसा भूल-भुलैया 2 को पहले दिन फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला था उस तरह सत्यप्रेम की कथा कमाल नहीं कर पाई। रिपोर्ट के मुताबिक 'सत्यप्रेम की कथा' ने अपनी रिलीज के पहले दिन 9 करोड़ रुपयों की कमाई की। बकरीद की छु्ट्टी होने के बावजूद भी फिल्म को खास फायदा नहीं मिल पाया। मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।

फिल्म के मुख्य किरदार
समीर विद्वांस के डायरेक्शन में बनी फिल्म सत्यप्रेम की कथा की कहानी में रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा सुप्रिया पाठक, गजराज राव, सिद्धार्थ रंदेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तल्सानिया जैसे बड़े कलाकार अहम भूमिका में नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+