Satya Prem Ki Katha:ओपनिंग डे पर सत्यप्रेम की कथा को नहीं मिला क्राउड, भूल-भुलैया 2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लेकिन बकरीद के मौके पर भी फिल्म की कमाई धीमी रही।

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 1: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बकरीद के मौके पर भारी तादात पर फैंस फिल्म देखने थिएटर पहुंचे। लेकिन फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और ओपनिंग डे पर इसकी शुरूआत धीमी रही।

धीमी पड़ी सत्यप्रेम की कथा की रफ्तार
फिल्म भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी ने फैंस को खूब एंटरटेन किया। ऐसे में फैंस को उनकी फिल्म सत्यप्रेम की कथा का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म सत्यप्रेम की कथा के एडवांस बुकिंग के आंकड़े अच्छे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक-कियारा की ये मूवी पहले दिन 7-9 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकती है।

Kartik Aaryan

एडवांस बुकिंग से नहीं हुआ खास फायदा
रिलीज से पहले इस फिल्‍म के करीब 56000 टिकट्स की एडवांस बुकिंग हुई और इससे 2.15 करोड़ रुपये का फिल्म ने बिजनेस किया। जबकि अगर पिछली फिल्म भूल-भुलैया 2 से इसकी तुलना करें तो फिल्म ने 6 करोड़ रुपये से अध‍िक की एडवांस बुकिंग कमाई की थी। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म को फैंस से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
वहीं सोशल मीडिया पर कार्तिक की फिल्म सत्यप्रेम की कथा की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है,"सत्य प्रेम की कथा अब तक की बेस्ट फिल्मों में से एक है.. एक बहुत ही मजबूत और सुंदर सोशल मैसेज के साथ दो सिंपल इंसानों की प्योर लव स्टोरी. यह फिल्म हर किसी को पसंद आएगी।" वहीं कुछ फैंस ने इसे ब्लॉबस्टर तक बताया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ये फिल्म ब्लॉबस्टर साबित होती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+