'पीछे से जूम मत करना', Karisma Kapoor ने पैपराजी को क्यों दी धमकी? वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

Karisma Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इन दिनों सिर्फ अपने प्रोफेशनल कमबैक को लेकर ही नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी से जुड़े विवादों के कारण सुर्खियों में छाई हैं। दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) की मौत के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर उठे सवालों के बीच अब करिश्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने एक अलग ही बहस छेड़ दी है।

प्राइवेसी को लेकर सजग हैं करिश्मा कपूर
इस वीडियो में करिश्मा कपूर पैपराजी को सख्त लहजे में चेतावनी देती नजर आ रही हैं,जिससे साफ है कि निजी जिंदगी में चल रही हलचल के बीच वह अपनी प्राइवेसी को लेकर अब पहले से ज्यादा सजग हो गई हैं।

Karisma Kapoor

डांस रिएलिटी शो के सेट पर हुई ऐसी घटना

आपको बता दें कि करिश्मा कपूर का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी को स्पष्ट तौर पर चेतावनी देती नजर आ रही हैं। दरअसल वह हाल ही में रिएलिटी शो India's Best Dancer Season 5 के सेट पर पहुंची थीं, जहां पैपराजी के सामने उनका गुस्सा साफ नजर आया।

करिश्मा कपूर ने कहा- ज्यादा जूम मत करना

डांस रिएलिटी शो के सेट पर करिश्मा कपूर के साथ गीता कपूर, टेरेंस लूईस और जावेद जाफरी भी मौजूद थे। शूटिंग के दौरान सभी सेलेब्स ने पैपराजी के लिए पोज दिए लेकिन जैसे ही करिश्मा कपूर वहां से हटने लगीं, उन्होंने कैमरा संभाल रहे फोटोग्राफर्स को साफ शब्दों में कहा- ज्यादा जूम मत करना।

'प्रेग्नेंसी में सास ने पेट में लात मारी, मेरी खूब पिटाई की', Karisma Kapoor का शॉकिंग खुलासा, छलका मेंटल दर्द
'प्रेग्नेंसी में सास ने पेट में लात मारी, मेरी खूब पिटाई की', Karisma Kapoor का शॉकिंग खुलासा, छलका मेंटल दर्द

पैपराजी के रवैये पर करिश्मा कपूर का बड़ा बयान

करिश्मा कपूर का ये बयान सीधे तौर पर उस ट्रेंड पर निशाना माना जा रहा है, जहां कुछ पैपराजी पीछे से जूम करके एक्ट्रेसेस की तस्वीरें लेते हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने करिश्मा कपूर का खुलकर समर्थन किया है। कई लोगों ने इसे प्राइवेसी और सम्मान से जोड़ते हुए पैपराजी के रवैये पर सवाल भी उठाए हैं।

https://www.reddit.com/r/BollyBlindsNGossip/comments/1sxx21n/karisma_kapoor_asking_paparazzi_not_to_zoom_too/?utm_source=share&utm_medium=web3x&utm_name=web3xcss&utm_term=1&utm_content=share_button

लोगों ने कमेंट पर लिखी ऐसी बात

-इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- मैंने एक वीडियो में देखा था, जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी साथ में पोज दे रहे थे लेकिन कैमरा जानबूझकर एक्ट्रेस पर फोकस कर दिया गया। यूजर ने इसे अपमानजनक और घिनौना बताया।

-वहीं एक अन्य यूजर ने सुझाव दिया कि सभी एक्टर्स को एकजुट होकर अपनी सुरक्षा के लिए अलग स्टाफ रखना चाहिए ताकि ऐसे पलों में उनकी प्राइवेसी बनी रहे। कई लोगों ने ये भी कहा कि इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है।

'इंडियाज बेस्ट डांसर 5' से करिश्मा कपूर की दमदार वापसी

-डांस रिएलिटी शो India's Best Dancer के नए सीजन में करिश्मा कपूर की वापसी ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने करियर में कई आइकॉनिक गाने और डांस मूव्स दिए हैं, जो आज भी दर्शकों के बीच उतने ही लोकप्रिय हैं।

-हाल ही में रिलीज हुए शो के टीजर में करिश्मा कपूर की झलक ने पुराने दौर की यादें ताजा कर दी हैं। फैंस उन्हें एक बार फिर स्टेज पर उसी एनर्जी और ग्रेस के साथ देखने के लिए उत्साहित हैं।

पुरानी टीम के साथ फिर दिखेगी केमिस्ट्री

-पिछले सीजन की तरह इस बार भी जज पैनल में करिश्मा कपूर के साथ गीता कपूर और टेरेंस लुईस नजर आएंगे। वहीं शो के होस्ट के तौर पर पहले की तरह जय भानुशाली और अनिकेत चौहान दर्शकों को एंटरटेन करते दिखे थे।

-इंडियाज बेस्ट डांसर शो हमेशा से अपने हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस और टैलेंट के लिए जाना जाता है। ऐसे में नए सीजन के साथ दर्शकों को एक बार फिर जबरदस्त डांस और एंटरटेनमेंट का डोज मिलने वाला है।

सेलेब्स की प्राइवेसी और सम्मान पर उठा सवाल

करिश्मा कपूर का पैपराजी के लिए दिया गया ये बयान सिर्फ एक व्यक्तिगत प्रतिक्रिया नहीं बल्कि इंडस्ट्री में लंबे समय से चल रहे एक बड़े मुद्दे की ओर इशारा करता है। सेलेब्स की प्राइवेसी और सम्मान को लेकर अब आवाजें तेज होती दिख रही हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या भविष्य में पैपराजी के काम करने के तरीके में कोई बदलाव आता है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+