करिश्मा कपूर की मां बबीता को अभिषेक बच्चन से थी ऐसी परेशानी, तोड़ दी सगाई और कहा- वो तो मेरी बेटी के.......

Abhishek Bachchan and Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन भले ही कम फिल्मों में नजर आते हों लेकिन वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐश्वर्या राय से शादी करने से पहले अभिषेक बच्चन की सगाई हिंदी फिल्मों की शानदार एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ हुई थी और 4 महीने के अंदर वो टूट भी गई थी।

अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर की सगाई
आजकल अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को लेकर लाइमलाइट में छाए हुए हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्तों को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। आपको बता दें कि एक समय पर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हो गई थी लेकिन फिर अचानक ही उनकी सगाई टूटने की खबरों ने सबको हैरान कर दिया था। लोगों के मन में सवाल आने लगे थे कि आखिर करिश्मा और अभिषेक की सगाई क्यों टूटी।

babita

बिग बी के जन्मदिन पर हुई थी सगाई की घोषणा
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के रिश्ते से पूरा बच्चन परिवार काफी खुश था। अभिषेक बच्चन के पिता और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन तो इतने खुश थे कि उन्होंने अपने 60वें जन्मदिन के मौक पर दोनों की सगाई की घोषणा कर दी थी। बताया जाता है कि अभिषेक और करिश्मा की सगाई हुई और जल्द शादी होने की खबर भी चारों तरफ छा गई थी। लेकिन फिर 4 महीने के बाद ही कुछ ऐसा हो गया कि दोनों की सगाई टूट गई।

करिश्मा कपूर की मां बबीता को पसंद नहीं थे अभिषेक
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा कपूर की मां बबीता को अभिषेक बच्चन से काफी सारी परेशानियां थीं। कहा जाता है कि करिश्मा कपूर की मां बबीबा ये रिश्ता मंजूर नहीं था। बबीता को बेटी के करियर के बर्बाद होने का डर सता रहा था। उन्हें लग रहा था कि शादी के बाद करिश्मा की प्रोफेशनल लाइफ खराब हो जाएगी।

करिश्मा कपूर का स्टारडम और अभिषेक की फ्लॉप फिल्में
आपको बता दें कि बबीता अपने पति रणधीर कपूर से अलग हो चुकी थीं और दोनों बेटियों (करिश्मा कपूर और करीना कपूर) की परवरिश सिंगल मदर के रूप में कर रही थीं। जहां करिश्मा कपूर का करियर आसमान छू रहा था, वहीं अभिषेक बच्चन की शुरुआती फिल्में फ्लॉप साबित हो रही थीं।

'बेटी करिश्मा का करियर डूब न जाए'
कहा जाता है कि बबीता अपनी बड़ी बेटी करिश्मा कपूर का एक सिक्योर फ्यूचर चाहती थीं और वह अभिषेक बच्चन के करियर ग्राफ से बिल्कुल भी खुश नहीं थीं। उन्हें डर था कि कहीं बेटी करिश्मा का करियर शादी के बाद डूब न जाए। इसके अलावा उन्हें ये भी लग रहा था कि बच्चन परिवार कहीं शादी के बाद बहू को काम करने से रोक न दे। ऐसे में वह बिल्कुल नहीं चाहती थीं कि करिश्मा और अभिषेक की शादी हो। बबीता ने ये बातें खुद एक इंटरव्यू में भी कही थीं।

करिश्मा कपूर-संजय कपूर की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा कपूर की मां बबीता के चलते ही ये सगाई टूट गई थी। बाद में साल 2003 में करिश्मा कपूर ने अपने बचपन के दोस्त और दिल्ली के फेमस बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। हालांकि शादी के 13 साल बाद करिश्मा ने संजय को तलाक दे दिया था। वहीं अभिषेक बच्चन से साल 2007 में पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी कर ली थी। दोनों की एक प्यारी से बेटी आराध्या भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+